एक्सप्लोरर

मुंबई: शख्स ने पूर्व प्रेमिका का किया पीछा, चाकू से हमला, फिर गला काटकर की खुदकुशी

Mumbai News: मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया.

मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार (24 अक्टूबर) सुबह 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के बाद, अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी में रहने वाले सोनू बराई ने मनीषा यादव (24) पर दिन में करीब 11 बजे हमला किया. 

यह घटना दोनों के अलग होने के लगभग दो हफ्ते बाद हुई. अधिकारी ने बताया कि मनीषा को हमले में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया.

मिलने के बहाने की मनीषा की हत्या

आरोपी सोनू बराई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार की सुबह मिलने के लिए बुलाया, लेकिन अपने साथ एक किचन का चाकू भी ले गया था. अधिकारी के मुताबिक, मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बराई ने उस पर दो से तीन बार चाकू से हमला कर दिया. 

इसके बाद घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई. हालांकि आरोपी बराई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर प्रवेश कर उस पर वार किया.

प्रेमी की हत्या कर खुद का काटा गला

इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बराई के गुस्से में और हथियारबंद होने की वजह से वे ज्यादा कुछ नहीं कर सके. अधिकारी के जरिए प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी बीच बराई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मनीषा को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. इस घटना में प्रेमी और प्रेमिका दोनों की ही दुखद मौत की पुष्टि हुई है. फिलहाल, पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच के लिए जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget