एक्सप्लोरर

Maharastra: उद्धव के करीबी मिलिंद नार्वेकर से विधान भवन में हो गई ऐसी 'गलती', आदित्य ठाकरे को देनी पड़ी सफाई

Maharastra Budget Session: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर राज्यपाल का अभिभाषण सुनने गलती से विधानसभा के उस केंद्रीय कक्ष में घुस गए जो केवल विधायकों के लिेए है.

Maharastra Budget Session 2023: शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के करीबी विश्वासपात्र मिलिंद नार्वेकर (Milind Narvekar) सोमवार को 'गलती से' विधान भवन के उस केंद्रीय कक्ष में घुस गए जो केवल महाराष्ट्र के विधायकों के लिए है. नार्वेकर को बजट सत्र के पहले दिन (first day of the Budget session) दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित राज्यपाल का अभिभाषण दर्शक दीर्घा से देखना था.

आदित्य ठाकरे के ध्यान दिलाने तक प्रवेश कर गए थे सेंट्रल हॉल में 

जब तक शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने उनको ध्यान दिलाया कि केवल विधायक और एमएलसी ही हॉल में प्रवेश कर सकते हैं उसके पहले वे अन्य विधायकों के साथ सेंट्रल हॉल में प्रवेश कर गए. और नार्वेकर ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह आगंतुक दीर्घा की तलाश करते हुए गलती से सेंट्रल हॉल में घुस गए.

एकनाथ शिंदे गुट ने निशाना साधने में नहीं की देर

हालांकि, यह आश्चर्यजनक था कि किसी भी सुरक्षा गार्ड ने नार्वेकर के सेंट्रल हॉल में प्रवेश करने पर आपत्ति नहीं जताई. शिव सेना के एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक संजय शिरसाठ ने निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि नार्वेकर जानते हैं कि वह अब उद्धव ठाकरे (पूर्व मुख्यमंत्री) के करीबी सहयोगी नहीं हैं.

आदित्य ठाकरे बोले- नार्वेकर से आज जो हुआ अनजाने में हुआ 

उन्होंने आगे कहा कि वह विधायक बनने के लिए उत्सुक हैं. लेकिन विधानसभा या परिषद का रास्ता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से होकर जाता है. आदित्य ठाकरे ने यह कहकर प्रतिक्रिया दी कि यदि वह (नार्वेकर) विधायिका का सदस्य बनना चाहते हैं तो मुझे उनके साथ बात करनी होगी. हालाँकि आज जो हुआ वह उनकी ओर से अनजाने में हुआ था.

ये भी पढ़ें : Aditya Thackeray on Eknath Shinde: शिंदे गुट के मंत्रियों के भ्रष्टाचार की जानकारी कौन दे रहा है? आदित्य ठाकरे का बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget