एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मानसून और पकड़ेगा जोर, रत्नागिरी समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

Maharashtra Weather News: मौसम विभाग ने रविवार के लिए पालघर, ठाणे और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही रत्नागिरी जिला के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 14 जून को रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कोंकण तट पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग ने रविवार (15 जून) के लिए पालघर, ठाणे और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही रत्नागिरी जिला के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं IMD ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस तीव्र मौसम के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है. 15 जून से 17 जून तक इन्हीं तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में बदल जाएगा, जो थोड़ी कम बारिश की तीव्रता को दर्शाता है.

मराठवाड़ा, उत्तर कोंकण में आंधी-बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, उत्तर कोंकण और मध्य महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ आंधी-तूफान की भविष्यवाणी करते हुए चेतावनी जारी की है. लोगों को अपेक्षित चरम मौसम स्थितियों के कारण सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. अलर्ट के मुताबिक मराठवाड़ा में गरज के साथ बिजली चमकने और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है. साथ ही अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

दक्षिण कोंकण-गोवा के जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण कोंकण-गोवा के जिलों में स्थिति और भी गंभीर होने की संभावना जताई गई है, जहां गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे हो सकती है. साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है. अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की वजह से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

उधर, पुणे शहर में 12 जून से बारिश में बढ़ोत्तरी देखी गई है. 13 जून की रात तक भारी बारिश जारी रही. आईएमडी ने भारी बारिश की आशंकाओं का हवाला देते हुए 14 जून के लिए पुणे और आस-पास के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बारिश के दौरान लोगों से घरों के अंदर रहने की सलाह

मौसम के भविष्यवाणी के मद्देनजर अधिकारियों ने लोगों से गरज के साथ बारिश के दौरान घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने और आधिकारिक मौसम संबंधी सलाह के ज़रिए अपडेट रहने का आग्रह किया है. किसानों, मछुआरों और यात्रियों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget