एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी में गहराया जलसंकट, प्यास बुझाने के लिए तय कर रहे लंबी दूरी

Maharastra Water Crisis: महाराष्ट्र में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. 70 से अधिक गांवों में पीने के पानी का गंभीर अभाव हो गया है. राहत योजनाएं भी इस संकट के आगे बेअसर साबित हो रही हैं

Maharastra Water Crisis: महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित विदर्भ है. 70 गांवों के सामने पेयजल संकट है. यहां सरकार की राहत योजनाएं नाकाम साबित होती हुई दिखाई दे रही हैं. कई जगहों पर एकमात्र जल स्रोत भी सूख गया है. ग्रामीणों को रोज़ाना कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है. 

भीषण गर्मी में गहराया जलसंकट

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच अमरावती जिले में कई गावों में जलस्रोत पूरी तरह से सूख चुके हैं और सरकार की ओर से लागू की गई राहत योजनाएं भी इस संकट के आगे बेअसर साबित हो रही हैं. जलप्रबंधन की बड़ी चुनौती है जिसका सटीक उपाय अब तक नहीं मिल पाया है .

गर्मी की तीव्रता के चलते जलस्तर तेजी से गिरा है. तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से जलस्रोतों का बाष्पीकरण भी तेजी से हो रहा है, जिससे पानी की उपलब्धता और घट गई है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन उपायों के तहत निजी संसाधनों का अधिग्रहण करना शुरू किया है.

प्रशासन ने पानी की कमी को देखते हुए जिले में अब तक 44 निजी कुओं और बोरवेल का अधिग्रहण किया गया है. मेलघाट आदिवासी जंगल क्षेत्र में 12 निजी टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है. इसके अलावा, मेलघाट में 23 निजी बोरवेल का अधिग्रहण कर वहां भी पानी पहुंचाया जा रहा है.

प्रशासन के प्रयास असफल 
प्रशासन ने स्थिति को काबू में लाने के लिए विशेष जल योजनाएं और टैंकर आपूर्ति शुरू की है, लेकिन क्षेत्रफल और जरूरतों की तुलना में ये प्रयास नाकाफी हैं. गांवों में रहने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए मीलों दूर जाना पड़ रहा है.
 
कई गांवों में दिन में केवल एक बार पानी मिल रहा है, वह भी सीमित मात्रा में. महिलाएं और बच्चे पानी भरने में अपना अधिकांश समय बिता रहे हैं, जिससे शिक्षा और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. जल आपूर्ति के स्थायी समाधान की मांग अब ग्रामीणों की पहली प्राथमिकता बन गई है. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget