एक्सप्लोरर

Abu Azmi News: अबू आजमी का बड़ा बायन, ‘बांग्लादेश हो या पाकिस्तान ये हमारे देश का…’

Abu Azmi On Terrorism: अबू आजमी ने कहा कि देश में जब आतंकवाद बढ़ रहा हो, कश्मीर में पर्यटकों पर गोली चलाई जाए, वो आतंकी पाकिस्तान से आए और पाक आतंकियों को समर्थन करे तो इनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.

Abu Azmi Latest News: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कोई मजहब आतंकवाद नहीं सिखाता, जो लोग आतंकवाद को मजहब से जोड़ते है, उनका मकसद सिर्फ सांप्रदायिकता और नफरत फैलाना होता है. जो खुद एक आतंकवाद है.

अबू आजमी ने कहा, "देश में जब आतंकवाद बढ़ रहा हो और कश्मीर में पर्यटकों पर गोली चलाई जाए और वो आतंकी पाकिस्तान से आए. साथ ही पाकिस्तान ऐसे आतंकवादियों को समर्थन करे, इनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए."

इसके अलावा अबू आजमी ने गुजरात में अवैध बांग्लादेशियों को लेकर चल रहे अभियान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "इसकी जिम्मेदार सरकार है. चाहे पाकिस्तानी या बांग्लादेशी हो, ये देश में आए कैसे, उनको रोकते क्यों नहीं. बॉर्डर पर रिश्वत देकर आ जाते हैं और आने के बाद उनको आधार कार्ड कैसे बनता है और पासपोर्ट कैसे बन जाता है? ये अधिकारियों से पूछना चाहिए."

पाकिस्तान और बांग्लादेश हमारे देश का हिस्सा था- अबू आजमी

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश हमारे देश का हिस्सा था. हमारे देश ने बांग्लादेश बनाने में बहुत मदद की. उस समय बहुत से बांग्लादेशी आए थे. लेकिन, अभी भी बांग्लादेशी आ रहे हैं तो उन्हें इंसानियत के तौर पर रोकना चाहिए. ऐसा नहीं कि उन्हें पकड़कर जानवरों की तरह पीटा जाए.

अबू आजमी ने कहा कि वे भी एक ही भगवान और अल्लाह के पैदा कए हैं, इसलिए इंसानियत के साथ पकड़िए और जेल भेजिए, फिर एंबेसी से संपर्क कर उन्हें उनके देश भेज दीजिए. उन्होंने कहा कि गुजरात में हो रही कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं है. अबू आजमी ने कहा कि इन दिनों मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है.

फिलिस्तीन के मुद्दे पर क्या बोले अबू आजमी?

इस दौरान अबू आजमी ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर कहा, "जो भारत के खिलाफ है हम उसके खिलाफ है. देश की आजादी के बाद से आज तक चाहे जवाहरलाल नेहरू हो, अटल बिहारी वाजपेयी हो या पीएम नरेंद्र मोदी हो, सब ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है और जो भी फिलिस्तीन की मदद करेगा, हम उसका समर्थन करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget