एक्सप्लोरर

‘कांग्रेसी को दफना देंगे', शिवसेना MLA संजय गायकवाड का विवादित बयान, राहुल गांधी को लेकर भी किया था ऐलान

Sanjay Gaikwad News: महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने इससे पहले आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने का इनाम देने की घोषणा की थी. 

Sanjay Gaikwad On Congress: महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने चेतावनी है कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी ‘‘कांग्रेसी कुत्ते को वह दफना देंगे.’’ इससे पहले उन्होंने सांसद राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी. 

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने 16 सितंबर 2024 को पत्रकारों से बातचीत में गायकवाड को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके जिले में महिलाओं के लिए सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ के बारे में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. शिंदे शिवसेना के प्रमुख भी हैं. 

'जीभ काटने वाले को देंगे 11 लाख इनाम' 

संजय गायकवाड को यह कहते हुए सुना गया, ‘‘अगर कोई कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा, तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा.’’ विधायक ने पूर्व में कहा था कि आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. 

इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड ने कहा, ‘‘मैंने बयान दिया है. देश के 140 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत आबादी को आरक्षण मिलता है. मैं उस व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर अडिग हूं, जिसने आरक्षण हटाने की बात कही थी.’’ 

महाराष्ट्र पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में टिप्पणी को लेकर गायकवाड के खिलाफ सोमवार रात एक मामला दर्ज किया. हाल में अमेरिका की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है.

बता दें कि संजय गायकवाड शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के विधायक हैं. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. इस बयान से विवाद बढ़ गया है. गायकवाड ने कांग्रेस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और चेतावनी दी कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी को दफना देंगे.

बीजेपी ने गायकवाड के बयान से झाड़ा पल्ला 

इस मामले में प्रदेश बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने गायकवाड की टिप्पणियों से पार्टी को अलग कर लिया है.  बीजेपी महायुति सरकार का घटक है. उन्होंने कहा, 'मैं गायकवाड की टिप्पणियों का समर्थन या समर्थन नहीं करूंगा. 

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले सियासत तेज, पूर्व BJP विधायक बापूसाहेब तुकाराम शरद गुट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget