एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'बाल ठाकरे की वजह से नरेंद्र मोदी बने प्रधानमंत्री', जानिए- उद्वव ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा?

Uddhav Thackeray on Pm Narendra Modi: उद्धव ठाकरे ने कहा मैं BJP से अलग हो गया, लेकिन मैंने हिंदुत्व को कभी नहीं छोड़ा. बीजेपी हिंदुत्व नहीं है, हिंदुत्व क्या है, उत्तर भारतीय इसका जवाब चाहते हैं.

Uddhav Thackeray Hindutva Remark: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां तक नहीं पहुंचते अगर बाल ठाकरे ने उन्हें बचाया नहीं होता. दरअसल, उद्धव ठाकरे ने उस समय का जिक्र किया जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पीएम मोदी को 'राजधर्म' का पालन करने की नसीहत दी थी, उस समय बाल ठाकरे ने ही उनकी मदद की थी. उद्धव ठाकरे ने कहा कि पूरा देश समझना चाहता है कि बीजेपी का हिंदुत्व क्या है?

ठाकरे ने आगे कहा कि शिवसेना ने 25-30 सालों तक एक राजनीतिक नेतृत्व की रक्षा की, लेकिन बीजेपी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पूर्व सहयोगी शिवसेना और अकाली दल को नहीं चाहते थे. उन्होंने मुंबई में उत्तर भारतीयों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "मैं बीजेपी से अलग हो गया, लेकिन मैंने हिंदुत्व को कभी नहीं छोड़ा. बीजेपी हिंदुत्व नहीं है, हिंदुत्व क्या है, उत्तर भारतीय इसका जवाब चाहते हैं. एक-दूसरे से नफरत करना हिंदुत्व नहीं है. "

बीजेपी पर लगाया यह आरोप
इसके साथ ही ठाकरे ने बीजेपी पर हिंदुओं के बीच नफरत पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, "25-30 साल तक शिवसेना ने राजनीतिक मित्रता की रक्षा की. हिंदुत्व का मतलब हमारे बीच गर्मजोशी है. बीजेपी किसी को नहीं चाहते थे. उन्हें अकाली दल, शिवसेना नहीं चाहिए" ठाकरे ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी को राजधर्म के पालन की वाजपेयी की नसीहत का संदर्भ देते हुए कहा कि, “यह बाला साहेब ठाकरे थे जिन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री को तब बचाया था. जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी चाहते थे कि वे राजधर्म का सम्मान करें, लेकिन बालासाहेब ने यह कहते हुए हस्तक्षेप किया था कि यह समय की जरूरत है. अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो पीएम मोदी यहां तक नहीं पहुंच पाते.

कोश्यारी पर कसा तंज
गौरतलब है कि साल 2002 में वाजपेयी ने राजधर्म की नसीहत गुजरात दंगों के बाद दी थी. वहीं शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर तंज कसा. उद्धव ठाकरे ने उत्तर भारतीयों की सभा में बोलते हुए कहा कि, "आज एक अच्छा समय है. गागाभट छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करने के लिए उत्तर भारत के काशी से आए थे. आज हम उत्तर भारतीयों की सभा में आए हैं इसलिए जो लोग शिवाजी महाराज का अपमान करते हैं, वे अमेजन से पार्सल लेकर वापस जा रहे हैं."

ये भी पढ़ें:  Nagpur News: गूगल पर नौकरी की तलाश आपको कर सकती है कंगाल! नागपुर में युवक से ठगे 16 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget