एक्सप्लोरर

Maharashtra-Karnataka border dispute: सु्प्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बेलगावी जिले में सुरक्षा सख्त, महाराष्ट्र पुलिस ने की बैठक

Maharashtra News: ये सीमा विवाद उस समय से है, जब राज्यों का गठन किया गया था. महाराष्ट्र ने दावा किया कि सीमा पर 865 गांवों को महाराष्ट्र में विलय कर दिया जाना चाहिए.

Maharashtra News: कर्नाटक और पड़ोसी महाराष्ट्र के बीच बढ़ते सीमा विवाद और उच्चतम न्यायालय के समक्ष मामले की सुनवाई के लिये आने के मद्देनजर पुलिस ने सीमावर्ती जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहर सहित बेलागवी जिले में 21 जांच चौकियां स्थापित की हैं. इसके साथ ही कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) बल के अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया गया है.

महाराष्ट्र पुलिस ने की बैठक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, “मामले के उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए आने को देखते हुए कोई अप्रिय घटना न हो और पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह देखने के लिये हमने उपाय किए हैं.”सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के इरादे से कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को निप्पनी में बैठक की. बैठक में उन्होंने शांति और सद्भाव को भंग करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है.

शांति भंग करने पर की जाएगी कार्रवाई
सीमा विवाद को लेकर दोनों तरफ की बसों और वाहनों को नुकसान पहुंचाने या उनपर कालिख पोतने जैसी कुछ घटनाओं के मद्देनजर यह बैठक की गई. पुलिस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई के तीन दिसंबर को बेलगावी में संभावित दौरे और (महाराष्ट्र समर्थक संगठन) महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के पदाधिकारियों से मिलने के मद्देनजर सभी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस महाराष्ट्र के नेताओं की किसी भी निजी यात्रा को नहीं रोकेगी, लेकिन अगर शांति भंग करने का कोई प्रयास किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी.

क्या है महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद?
सीमा विवाद उस समय से है, जब राज्यों का गठन किया गया था. महाराष्ट्र ने दावा किया कि सीमा पर 865 गांवों को महाराष्ट्र में विलय कर दिया जाना चाहिए, जबकि कर्नाटक का दावा है कि 260 गांवों में कन्नड़ भाषी आबादी है.

Mumbai News: मुंबई में लाइव कर रही कोरियन यूट्यूबर से छेड़छाड़, पुलिस कर रही मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget