एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 'सनातनी आतंकवाद' वाले बयान पर बवाल, BJP बोली- 'वे जितेंद्र आव्हाड ही थे जिन्होंने...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 'सनातनी आतंकवाद' को लेकर बवाल. आव्हाड और रोहित पवार के बयानों पर बवाल. बीजेपी ने इसे हिंदू विरोधी मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति बताया.

महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की 'भगवा आतंकवाद' के स्थान पर 'सनातनी या हिंदू आतंकवादी' शब्द के प्रयोग का सुझाव देने वाली टिप्पणी और राकांपा (शरद चंद्र पवार) विधायक जितेंद्र आव्हाड के 'सनातनी आतंकवाद' संबंधी टिप्पणी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है.

इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के एक अन्य नेता रोहित पवार ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना रविवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के हमलावरों से की.

सनातनी आतंकवाद को स्वीकार किया जाना चाहिए- चव्हाण

साल 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी 7 आरोपियों को एक NIA अदालत से बरी किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा, 'मैं अनुरोध करता हूं कि 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल न करें.

साथ ही कहा कि अगर आपको कहना ही है, तो 'सनातनी आतंकवादी' या 'हिंदू आतंकवादी' कहें.' हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद की कोई जाति या धर्म नहीं होता. चव्हाण की बात दोहराते हुए आव्हाड ने शनिवार को कहा कि सनातनी आतंकवाद को स्वीकार किया जाना चाहिए.

सनातनियों को ठहराया ऐतिहासिक अत्याचारों का जिम्मेदार

पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘एक्स’ पर कहा, 'यह कोई हाल की घटना नहीं है, यह प्राचीन काल से अस्तित्व में है. आव्हाड ने विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला दिया. उनके अनुसार, विचारकों और सामाजिक सुधारकों को सताया गया था और ऐसे लोगों को उन्होंने 'सनातनी आतंकवादी' बताया.

आव्हाड ने आरोप लगाया, ‘‘जिन्होंने भगवान बुद्ध को परेशान किया, बौद्ध भिक्षुओं की हत्या की, छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का विरोध किया और छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ षड्यंत्र रचा, वे सभी सनातनी आतंकवादी थे.

सुधारकों पर हमले को बताया आतंक

जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया, 'जिन लोगों ने सावित्रीबाई फुले पर गोबर फेंका, महात्मा फुले का बहिष्कार किया, गोविंद पानसरे, नरेंद्र दाभोलकर, एम एम कलबुर्गी और गौरी लंकेश पर हमला किया और शोषितों को पानी देने से इनकार किया, वे सनातनी आतंकवादी थे.

आव्हाड ने दावा किया कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी को प्रार्थना के लिए जाते समय गोली मारी थी और जो लोग मनुस्मृति को डॉ. आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान से अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं, वे भी वही (सनातनी आतंकवादी) हैं. रविवार को रोहित पवार ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किये.

आतंक की जड़ कट्टरपंथ में: पवार

पवार ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'चाहे महात्मा गांधी की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे हो या पहलगाम हमले के अपराधी, आतंकवाद की जड़ चरमपंथी विचारधारा में निहित है. आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता, केवल कट्टरपंथी विचार ही इसका आधार है.'

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ने सदैव समानता, मानवता और संतों की शिक्षाओं का समर्थन किया है, तथा इस बात पर बल दिया कि मनुस्मृति पर आधारित परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं हो सकती. पवार ने कहा, 'हमने अतीत में मनुस्मृति को जलाया, हम आज भी इसे जलाते हैं और हम भविष्य में भी इसे जलाते रहेंगे.'

हिंदुत्व नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल

वरिष्ठ नेता शरद पवार के पोते रोहित पवार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं से संबंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर तथाकथित हिंदुत्ववादी नेताओं की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया. उन्होंने सवाल किया, 'आज किसान संकट में हैं, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी गंभीर मुद्दे हैं.

उन्होंने कहा कि तथाकथित हिंदुत्ववादी नेता इन पर आवाज क्यों नहीं उठाते? क्या उन्हें आत्महत्या करते हिंदू किसान या नौकरी के लिए भटकते हिंदू युवा नहीं दिखते?'

बीजेपी ने लगाया हिंदू विरोधी घृणा फैलाने का आरोप

पलटवार करते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने रविवार शाम को आव्हाड और पवार पर 'तुष्टिकरण की राजनीति' के लिए 'हिंदूओं के खिलाफ घृणा' फैलाने का आरोप लगाया. उपाध्याय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पवार और आव्हाड की हिंदू घृणा और तुष्टिकरण की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है.

उन्होंने कहा कि वे जो उदाहरण देते हैं, उनका हिंदू समुदाय समर्थन नहीं करता. दरअसल, उन लोगों को अपराधी माना जाता है. लेकिन आव्हाड ही थे जिन्होंने कभी इशरत जहां जैसी आतंकवादियों का महिमामंडन किया था. क्या आप बटला हाउस को भूल गए हैं, जहां एक मुठभेड़ में आतंकवादी मारे गए थे और सोनिया गांधी कथित तौर पर रो पड़ी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget