एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अब कांग्रेस में भी टूट,बीजेपी के साथ आएंगे विधायक! शिंदे गुट ने किया दावा इस नेता की वजह से टूटेगी पार्टी

बुलढाणा में शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा, 'विपक्ष का नेता चुनते समय वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया गया. ये ग्रुप जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेगा और कई नेता महागठबंधन में शामिल होंगे.'

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर चल रहा है. पिछले दो सालों में पहले शिवसेना टूटी और फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी.  हालांकि राज्य में सियासी भूचाल का सिलसिला अभी थमा नहीं है, बल्कि शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव ने एक और बड़े सियासी भूचाल की आशंका जताई है. बुलढाणा के शिंदे समूह के सांसद प्रतापराव जाधव ने दावा किया है कि आने वाले वक्त में कांग्रेस में भी टूट होगी और उनके विधायक, सरकार के साथ आएंगे. 

बुलढाणा जिले के शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव के दावे के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा समूह इस बात से नाराज है कि विपक्ष का नेता चुनते समय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दरकिनार कर दिया गया. ये ग्रुप जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेगा और कांग्रेस के कई नेता महागठबंधन में शामिल होंगे. 

Maharashtra Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर पलटने से 5 कारों का एक्सीडेंट, 2 लोगों की मौत, चार घायल

'कांग्रेस में भी बना गुट'
बुलढाणा में शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा, ''कांग्रेस में भी एक बड़ा समूह बन गया है. विपक्ष का नेता चुनते समय वडेट्टीवार जैसे कनिष्ठ नेता को चुनने से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता नाराज हैं. इनका नाम बताने की जरूरत नहीं है. इनके बारे में आप सभी जानते हैं. साथ ही ये सभी समूह सही और बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार हैं."

शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव ने दावा किया जिस तरह से शिवसेना का एक बड़ा समूह महागठबंधन में शामिल हुआ. उसके बाद एनसीपी का एक बड़ा समूह भी महागठबंधन में शामिल हुआ. अब कांग्रेस का एक बड़ा समूह भी महागठबंधन में शामिल होने की राह पर है. कांग्रेस के कई नेता इसमें शामिल हैं. हमारे वरिष्ठ नेताओं से संपर्क हैं. कांग्रेस नेता, विधायक, सांसद  निश्चित रूप से महागठबंधन में भाग लेंगे. अब मुझे सटीक संख्या नहीं पता है. लेकिन बड़ी संख्या में महाराष्ट्र ग्रैंड अलाएंस में कांग्रेस पार्टी शामिल होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget