एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'वैलेंटाइन डे वाले दिन गिर जाएगी CM एकनाथ शिंदे की सरकार' अमोल मिटकरी के ट्वीट ने मचाई खलबली

Mumbai News: शिवसेना पार्टी किसकी है और चुनाव चिन्ह धनुष- बाण किसका है. इसको लेकर जल्द ही फैसला आने वाला है. साथ ही उद्धव ठाकरे गुट NCP और कांग्रेस के द्वारा शिंदे सरकार गिरने के दावे किए जा रहे है.

Maharashtra News:  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की सरकार को अवैध करार देने वाली याचिका पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू है. इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. एनसीपी द्वारा दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे की सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी का कहना है कि एकनाथ शिंदे की सरकार अब गिरने वाली है. महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उठापटक होने वाला है. 

नेताओं ने किए एकनाथ शिंदे सरकार गिरने के दावे
एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी (Amol Mitkari)  के ट्वीट से राजनीतिक हलचल पैदा हो गई है. मिटकरी ने अपने ट्विट्स में लिखा है कि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जयंती से पहले ये सारी राजनीतिक उठापटक होने वाली है. कुछ ऐसा ही दावा महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है. उनका तो साफ तौर पर कहना है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे वाले दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार गिर जाएगी. कुछ ऐसा ही दावा उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता नितिन देशमुख ने भी किया है. देशमुख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को अवैध करार देने वाली याचिका पर फैसला आने के बाद एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायक अपात्र घोषित हो जाएंगे और सरकार गिर जाएगी. 

आगामी 30 जनवरी को होनी है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आपको बता दें कि शिवसेना पार्टी किसकी है और पार्टी का चुनाव चिन्ह धनुष- बाण पर किसका अधिकार है. इसको लेकर लंबे समय से एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे गुट और केंद्रीय चुनाव आयोग में खींचतान चल रही है. अब तक कोर्ट में पेश दलीलों के अनुसार ठाकरे गुट का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है. फिलहाल एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं द्वारा लगातार एकनाथ शिंदे सरकार गिरने के दावों के बाद महाराष्ट्र में अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई है. 

यह भी पढ़ें: श्मशान ले जाकर नहलाते थे ससुरालवाले, हड्डियों की राख मिला पानी पीने को किया मजबूर, हैरान कर देगी पीड़िता की आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget