एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: जेल से रिहा होने के बाद संजय राउत बोले- ' मैं दिल्ली जाकर पीएम मोदी से मिलूंगा, फडणवीस को लेकर कही ये बात

Sanjay Raut Bail: जेल से बाहर आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है साथ ही उन्होंने कहा कि वो दिल्ली जाकर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.

Maharashtra News: तीन महीने बाद बुधवार को जमानत मिलने और जेल से बाहर आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को लेकर भी बयान दिया है. संजय राउत ने कहा कि वो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मिलेंगे. संजय राउत ने कहा कि ठीक है कल के ऑर्डर से न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास बढ़ा है.

संजय राउत ने कहा ''मैं देवेंद्र फडणवीस से भी मिलूंगा. इस राज्य का नेतृत्व फडणवीस कर रहे हैं. मुख्यमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता है, राज्य का होता है. इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली जाकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने की बात कही. संजय राउत ने कहा- मैं दिल्ली जाकर पीएम और गृहमंत्री से भी मिलूंगा और अपने साथ हुए घटनाक्रम और यहां की स्थिति के बारे में बताऊंगा.

उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलेंगे संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा तो मैं इसमें उनका सहभागी हूं. मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है. मैं पूरी व्यवस्था को या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा. महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ निर्णय अच्छे लिए हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा. मैं आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलूंगा. कुछ दिनों में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करूंगा. मैं दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी मिलूं

बता दें कि पीएमएलए कोर्ट ने बुधवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी. शाम तक वे जेल से रिहा भी हो गए. जमानत मिलने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने कहा टाइगर वापस आ गया है.  पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने कहा कि जब तक पार्टी के पास राउत जैसे नेता हैं, तब तक डरने की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा टाइगर वापस आ गया है.

इसे भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, आज नांदेड में करेंगे रैली को संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे-सतारा हाईवे हादसे में गाड़ी चकनाचूर; 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सतारा हाईवे हादसे में गाड़ी चकनाचूर; 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर
महाराष्ट्र में धर्मांतरण कानून के तहत पहला केस दर्ज, ब्रिटिश नागरिक पर FIR
महाराष्ट्र में धर्मांतरण कानून के तहत पहला केस दर्ज, ब्रिटिश नागरिक पर FIR
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget