एक्सप्लोरर

Maharashtra में राजनीतिक संकट के बीच सीएम ठाकरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत, बीजेपी नेता ने इस मामले में की कंप्लेंट

Maharashtra News: महाराष्ट में राजनीतिक संकट के बीच सीएम उद्धव ठाकरे पर एक और शामत आ गई है. बीजेपी नेता ने कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन करने के आरोप में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Political Crisis In Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी संकट के बीच बीजेपी (BJP) के एक नेता ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खिलाफ कोविड-19 (Covid-19) प्रोटोकॉल के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव, तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद, उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से मिलकर कोविड के प्रोटोकल का उल्लंघन किया है. इस बीच, बग्गा ने मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन का दौरा किया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. बग्गा ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह से विभिन्न खबरें आईं कि उद्धव ठाकरे कोविड-19 से संक्रमित हैं, जिसकी पुष्टि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने की है.

सैकड़ों शिवसैनिक मुख्यमंत्री आवास के बाहर हुए थे इकट्ठा

बुधवार को मुंबई में अपने परिवार के घर 'मातोश्री' पहुंचने के बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आवास के बाहर जमा हुए सैकड़ों शिवसेना समर्थकों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' को अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोड़ दिया, जब उन्होंने बागी विधायकों के मुंबई लौटने और ऐसी मांग करने पर पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की. उद्धव ठाकरे अपने समर्थकों के "उद्धव तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारों के बीच अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपना आधिकारिक आवास छोड़ दिया.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नंबर गेम में बढ़ते दिख रहे एकनाथ शिंदे, जानें अब कितने विधायकों है समर्थन

उद्धव ठाकरे के साथ अब सिर्फ 16 विधायकों के होने की खबर

बता दें कि महाराष्ट्र का राजनीतिक ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर शिवसेना के बागी विधायक, पार्टी के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी में हैं, वहीं अब खबरें आ रही हैं कि शिवसेना के कुल 55 विधायकों में से सिर्फ 16 विधायक ही बचे हैं, ऐसे में राजनीतिक संकट टलना काफी मुश्किल दिख रहा है. अब बीजेपी भी शिवसेना के बीच आई दरार पर नजर बनाए हुए है. पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बीजेपी के बड़े नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है.

Mumbai Job Alert: नेवल डॉकयार्ड मुंबई ने अपरेंटिस के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget