एक्सप्लोरर

Maharashtra News: बीड जिले में रेल की पटरी पर मिला पुलिस अधिकारी का शव, सुसाइड नोट बरामद

Maharashtra Suicide Case: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक पुलिस अधिकारी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. साथ ही पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. मृतक की पहचान पुणे के सुभाष भीमराव दुधल के रूप में हुई है.

Maharashtra Police Officer Suicide Case: महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार (9 मार्च) को सुबह रेल की पटरी पर 42 वर्षीय एक पुलिस अधिकारी का शव मिला. प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पुणे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से जुड़े निरीक्षक सुभाष भीमराव दुधल के रूप में हुई है.

उन्होंने कहा कि इस बात का संदेह है कि दुधल ने शुक्रवार (8 मार्च) रात परली वैजनाथ रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. जीआरपी अधिकारी ने बताया कि शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला. दुधल की जेब से एक हस्ताक्षरित नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह पारिवारिक मुद्दों के कारण आत्महत्या कर रहे हैं.

पुलिस ने की मृतक की पहचान

पुलिस को अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि दुधल ने पुणे से 300 किलोमीटर से अधिक दूर परली की यात्रा क्यों की. जीआरपी अधिकारी ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच जारी है. दरअसल महाराष्ट्र के बीड जिले में एक पुलिस अधिकारी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है. मृतक की पहचान सुभाण भीमराव दुधल के रूप में हुई है. 

कुछ महीने पहले ही एक और पुलिसकर्मी ने ली थी खुद की जान

हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली थी. पुलिस के मुताबिक मृतक क्राइम पीआई था. पुलिस स्टेशन में उसने सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. क्राइम पीआई के मौके पर ही मौत हो गई थी.

एक अधिकारी ने बताया था कि 40 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने 20 फरवरी को मंगलवार दिन को महाराष्ट्र के नासिक शहर में पुलिस स्टेशन में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. पुलिसकर्मी का नाम अशोक नाजन था. अधिकारी ने बताया था कि अशोक नाजन सुबह अंबाद पुलिस स्टेशन में ड्यूटी के लिए पहुंचा और कथित तौर पर अपने केबिन में खुद को गोली मार ली. इस दौरान परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने नाजन को अपनी कुर्सी पर बेजन पाया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था. 

ये भी पढ़ें: बारामती से चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले, शरद पवार ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget