एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'अधूरे मंदिर में स्थापना करना गलत', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बोले महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले

Maharashtra Politics: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बीजेपी से कुछ सवाल किए हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने राम मंदिर (Ram Mandir), मोटर वाहन एक्ट और इंडिया गठबंधन समेत विभिन्न मुद्दों पर सोमवार को अपनी राय रखी. राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी (BJP) पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ''मंदिर अभी अधूरा है.अधूरे मंदिर में स्थापना करना गलत होगा. ऐसे समय में इलेक्शन का स्टंट करना इनकी आदत है.'' राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के कई सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था. इस मुद्दे पर पटोले ने कहा, ''काले कानून बनाने के लिए विपक्ष के सांसदों को निलंबित किया गया.'' केंद्र सरकार मोटर वाहन एक्ट में सुधारना लाया गया. पहले उल्लंघन करने पर 1,000 रुपए का फाइन था जो फाइन अब बढ़ा दिया गया है जबकि सजा भी दुगनी कर दी गई है. नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस इस कानून का विरोध कर रही है.

क्या नीतीश बनेंगे संयोजक?
क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाए जाएंगे? इस सवाल पर नाना पटोले ने कहा, ''ऐसा हो सकता है. उच्च स्तरीय बैठक चल रही है. जो निर्णय लिया जाएगा उसका समर्थन किया जाएगा. कुछ भी हो सकता है.'' वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर नाना पटोले ने कहा, ''गारंटी का किसी ने कॉपीराइट नहीं लिया है. जो किया जा सकता है लोगों के बीच में वही गारंटी होती है. लेकिन वादे करना फिर झूमलेबाजी करना यह अपमान है. हमने जो गारंटी दी वह हम पूरी कर रहे हैं.''

महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट गुजरात जाने पर यह बोले पटोले
बीते साल कई बड़े प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात चले गए थे, इसको लेकर विपक्ष ने महाराष्ट्र  सरकार पर निशाना साधा था. इस पर नाना पटोले ने भी सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कहा, ''खोखे की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यंत्री ने बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट में 75% पैसा भरा था और गुजरात इसमें 25% भरेगी. दिल्ली में बैठे दो आका हैं उनके कहने पर सब चीजें होती हैं. डायमंड उद्योग यहां से नहीं गया है. ये झूठ बोल रहे हैं. राज्य के सीएम और डीसीएम भी झूठ बोलने का काम कर रहे हैं.''

ये भी पढ़ें- Mumbai Police: मुंबई पुलिस बनी 'फूड डिलीवरी एजेंट', मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के लिए इस तरह बिछाया जाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?

Embed widget