एक्सप्लोरर

Terrorist Attack Threat: मुंबई में आतंकी हमला करने की धमकी, तालिबान के नाम से NIA को मिला संदिग्ध ई-मेल, महाराष्ट्र में अलर्ट

Mumbai Police: मुंबई में NIA को तालिबानी सदस्य ने एक मेल भेजा है जिसमें मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने की धमकी दी गई है. महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है.

Mumbai Terrorist Attack Threat: पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी को एक अज्ञात व्यक्ति का एक मेल मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि वह तालिबानी सदस्य है और मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने की धमकी दे रहा है. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने मुंबई पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है. मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, 'खतरा मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया. उसने कहा कि मुंबई में आतंकी हमला होगा.'

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने दी जानकरी
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, एनआईए को मुंबई में आतंकी हमले के बारे में एक ईमेल मिला था, जिसके बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. एनआईए ने मुंबई पुलिस को बताया कि भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया. अन्य एजेंसियों के साथ मुंबई पुलिस भी जांच में जुटी है.

पुलिस ने शुरू की जांच
ANI के छपी एक खबर के अनुसार, धमकी भरा मेल मिलने के बाद एनआईए ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर सच्चाई का पता लगाने के लिए एक संयुक्त जांच शुरू की. इससे पहले इसी साल जनवरी में मंगलवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी. मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई थी. फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था. पिछले साल अक्टूबर में शहर के विभिन्न हिस्सों में बम रखे जाने की सूचना देने वाला एक ऐसा ही फोन आया था. मुंबई पुलिस को एक अज्ञात कॉलर का 'संदिग्ध' कॉल आया था जिसमें बताया गया था कि शहर भर में कई प्रमुख स्थानों पर बम रखे गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, एक कॉल करने वाले ने दावा किया कि शहर में इन्फिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट पर तीन बम रखे गए हैं. मुंबई पुलिस ने लक्षित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. अज्ञात कॉलर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र में इस सीट पर कांग्रेस को झेलनी पड़ी बगावत, जानें कौन बना 'सिकंदर'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घूमता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घूमता रहा आरोपी
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
'छी-छी', कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे का रिएक्शन
'छी-छी', कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे का रिएक्शन
'नहीं आता वंदे मातरम, फांसी दे देंगे?' AIMIM के वारिस पठान का सवाल
'नहीं आता वंदे मातरम, फांसी दे देंगे?' AIMIM के वारिस पठान का सवाल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget