एक्सप्लोरर

BJP विधायक नितेश राणे का बड़ा हमला, 'विपक्ष को EVM का झटका नहीं बल्कि…'

Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि वोट जिहाद करके जो वातावरण महाराष्ट्र में पैदा किया गया, उसका जवाब हिंदू समाज ने विधानसभा चुनाव के माध्यम से दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने ईवीएम से जीत मिलने के आरोप पर बीजेपी नेता और देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री बनाए गए नितेश राणे का बयान सामने आया है. राणे ने कहा कि ये ईवीएम का झटका नहीं बल्कि हिंदू समाज का झटका है.

नितेश राणे ने कहा, "यह हिंदुत्व का इंजेक्शन है. वोट जिहाद करके जो वातावरण महाराष्ट्र में पैदा किया गया, उसका जवाब हिंदू समाज ने विधानसभा चुनाव के माध्यम से दिया है. इनको यह ईवीएम लगता है इनको फतवे का महत्व था लेकीन भगवा का कोई महत्व नहीं था. वही हिन्दू समाज ने विपक्ष को सबक सिखाया है.

'उद्धव ठाकरे साफ करें अपनी राय'
इससे पहले नितेश राणे ने वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के विचारों पर उद्धव ठाकरे का रुख भी जानना चाहा. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के वीर सावरकर के बारे में जो विचार हैं, उस पर कुछ सवाल उठ रहे हैं. इस मुद्दे पर उनसे पहले उनके करीबी उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी से सवाल पूछा जाना चाहिए कि जो राहुल गांधी बोल रहे हैं, वह उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी की राय से मेल खाता है क्या."

उन्होंने आगे कहा, "यह जरूरी है कि इसे लेकर उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट करे. क्या उन्होंने कभी वीर सावरकर की योगदान और विचारधारा के बारे में राहुल गांधी के विचारों को स्वीकार किया है? यह सवाल उठता है, क्योंकि जब हम हिंदुत्व की बात करते हैं, तो महा विकास अघाड़ी में शामिल पार्टियां, जो अपने को सेक्युलर कहती हैं, अपनी विचारधारा और बयानबाजी को लेकर अस्पष्ट हैं."

'बनाएंगे धर्मांतरण विरोधी कानून'
इसके अलावा, उन्होंने धर्मांतरण विरोधी कानून पर अपनी बात रखते हुए कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में यह बात कही थी कि हम धर्मांतरण के विरोध में कानून बनाकर रहेंगे और अब हम इस दिशा में अपने कदम बढ़ा चुके हैं."

ये भी पढ़ें

BMC चुनाव अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी, अबू आजमी बोले- 'नफरत फैलाने वालों के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget