एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में फिर बढ़ी नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या, अस्पतालों से आई राहत भरी खबर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 46,197 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में ओमिक्रोन के 125 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 37 मरीजों की मौत भी राज्य में हुई है.

Maharashtra New Corona Cases: महाराष्ट्र में कोरोना और नए वेरिएंट ओमिक्रोन का कहर अब भी जारी है. गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 46,197 नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार को 43,697 नए संक्रमित पाए गए थे. नए मामलों में ओमिक्रोन के 125 मामले शामिल हैं. इस दौरान पिछले 24 में राज्य में कोरोना के कारण 37 मरीजों की मौत हुई है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार शाम को दी गई है. हालांकि राहत भरी खबर ये है कि अस्पतालों में 95 फीसदी बेड खाली हैं. 

क्या हैं आंकड़ें
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार शाम को बताया कि राज्य में कोरोना के वर्तमान में 2,58,569 एक्टिव मरीज हैं. वहीं गुरुवार को राज्य में 52,025 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं. राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 73,71,757 हो गई है. जिसमें से 69,67,432 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं. वहीं अब तक 1,41,971 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में पूरे संक्रमण काल के दौरान 7.27 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की जांच हो चुकी है. हालांकि मुंबई से राहत भरी खबर आई है. वहां गुरुवार को कोरोना के 5,708 नए मामले सामने आए हैं. जबकि शहर में कोरोना से 12 मौतें हुई और 15,440 संक्रमित ठीक हुए हैं. जबकि अब भी शहर में 22,130 एक्टिव मरीज हैं. 

स्वास्थ्य मंत्री ने दी ये जानकारी
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि राज्य में पाजिटिविटी रेट 23.5 फीसदी हो गई है. रायगढ़, पुणे, नासिक और नांदेड़ में जिलों में पाजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा है. उन्होंने कहा कि कोरोना की इस वेब में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या काफी कम है. जिसके कारण राज्य में अब भी कोविड अस्पतालों में 95 फीसदी बेड खाली हैं. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच थोड़ी सी राहत मिलने के बाद अब महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है. राज्य में 24 जनवरी से कक्षा एक से 12 तक के स्कूल खोले जाने हैं. 

ये भी पढ़ें-

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना की रफ्तार हुई कम, 24 घंटे में आए 5708 नए मामले, 12 की मौत

Maharashtra School Reopening: स्कूल खुले तो रखना होगा इन खास बातों का ध्यान, लोकल बॉडी लेगी आखिरी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget