एक्सप्लोरर

CM पद नहीं छोड़ना चाहता शिंदे गुट? अजित पवार गुट से किया संपर्क, एक घंटे तक चर्चा

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर फैसला आसान नहीं है. बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट दोनों ही मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी छोड़ते दिखाई नहीं दे रहे हैं.

Maharashtra CM: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे कैंप ने अजित पवार गुट से मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन मांगने के लिए संपर्क किया है. सोमवार (25 नवंबर) को शिंदे गुट और अजित पवार गुट के बीच इसको लेकर करीब एक घंटे तक चर्चा हुई.

सूत्रों की मानें तो अजित पवार गुट ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है, क्योंकि अजित पवार गुट बीजेपी के सीएम को लेकर पहले ही राजामंदी जता चुका है. अगले 48 घंटे में सीएम फेस की तस्वीर साफ हो जाएगी.

दरअसल, एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (26 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. जब वो राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा देने पहुंचे तब दोनों डिप्टी सीएम उनके साथ मौजूद थे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एकनाथ शिंदे से अगली सरकार की शपथ तक कार्यवाहक सीएम बने रहने को कहा है.

शिंदे गुट हुआ एक्टिव
इस बीच महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर गहमागहमी जारी है, क्योंकि इधर एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया उधर शिंदे गुट के सांसद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की फिल्डिंग में जुट गए हैं. शिवसेना शिंदे गुट के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है.

रामदास अठावले ने क्या कहा?
दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस के समर्थक उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच एक बड़ा दावा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, "महाराष्ट्र में सीएम पद पर जारी सस्पेंस जल्द ही खत्म हो जाएगा. बीजेपी आलाकमान ने फैसला कर लिया है कि देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया जाए. हालांकि, एकनाथ शिंदे इस फैसले से खुश नहीं हैं और उनकी नाराजगी दूर की जानी चाहिए, लेकिन बीजेपी ने इतनी सीटें जीती हैं कि वह भी नहीं मानेगी."

सीएम पद के लिए हो सकते हैं ये दो फार्मूले 
वहीं सोमवार (25 नवंबर) को देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली आने के बाद हलचल तेज हुई थी. हालांकि अब वो वापस मुंबई लौट चुके हैं. सीएम पद को लेकर मुंबई में बैठकों का कई दौर चला, लेकिन बात तो दिल्ली से फाइनल होनी है. क्योंकि सियासी गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला जारी रह सकता है. वहीं, ढाई-ढाई साल के सीएम पद की भी थ्योरी सामने आ रही है, लेकिन अभी ये सिर्फ अटकलबाजी है, क्योंकि आखिरी मुहर दिल्ली से लगनी है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में इस दिन होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, CM पर सस्पेंस के बीच शिंदे गुट का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget