एक्सप्लोरर

शरद पवार गुट की तीसरी लिस्ट जारी, स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को यहां से दिया टिकट

Maharashtra NCP SP Candidate List: शरद पवार की पार्टी अपने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें कुल 76 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है.

Maharashtra NCP SP Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी शरदचंद्र पवार की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. अपनी इस सूची में शरद पवार गुट ने अणुशक्ति नगर से फहाद अहमद को उम्मीदवार बनाया है. फहाद अहमद सपा में थे, लेकिन अब उन्होंने एनसीपी शरद पवार का दामन थाम लिया है.

वहीं एनसीपी-एससीपी में शामिल होने के बाद फहाद अहमद ने कहा, "मैं पहले नेतृत्व दल से मुलाकात करूंगा उसके बाद कुछ कहूंगा... एनसीपी-एससीपी की विचारधारा समाजवादी पार्टी की विचारधारा से अलग नहीं है। मैं शरद पवार साहब का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा और कहा कि हम फहाद का नाम एनसीपी-एससीपी के चिन्ह के साथ घोषित करना चाहते हैं..."

तीसरी लिस्ट में इन 9 उम्मीदवारों को दिया टिकट

1. करंजा - ज्ञायक पटणी
2. हिंगणघाट - अतुल वांदिले
3. हिंगणा - रमेश बंग
4. अणुशक्तीनगर - फहाद अहमद
5. चिंचवड - राहुल कलाटे
6. भोसरी - अजित गव्हाणे
7. माझलगाव - मोहन बाजीराव जगताप 
8. परळी - राजेसाहेब देशमुख 
9. मोहोळ - सिद्धी रमेश कदम

दूसरी सूची में उतारे थे 22 उम्मीदवार
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (26 अक्टूबर) को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी विधायक संदीप क्षीरसागर को बीड से मैदान में उतारा गया था. वहीं नासिक जिले के डिंडोरी से सुनीता चारोस्कर को विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है, जिन्हें अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने मैदान में उतारा है.

अब तक 76 प्रत्याशियों का ऐलान
बता दें कि शरद पवार गुट की एनसीपी तीन सूचियों में अभी तक 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. उम्मीदवारों की नई सूची की घोषणा करते हुए एनसीपी (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि उम्मीदवारों की जीत की संभावना के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

AIMIM ने औरंगाबाद की दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील को यहां से मिला टिकट

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget