एक्सप्लोरर

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, रवींद्र चव्हाण ने BJP प्रत्याशी को दी पटखनी

Nanded Loksabha By Election Result 2024: नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चव्हाण को कुल 5 लाख 86 हजार 788 वोट हासिल हुए. वहीं, संतुकराव हंबार्डे को 5 लाख 85 हजार 331 वोट मिले.

Maharashtra Lok Sabha by Election Result 2024: महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार (23 नवंबर) को आ गए हैं. इस चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र चव्हाण ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के संतुकराव हंबार्डे को 1,457 वोटों से पटखनी दी है.

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चव्हाण को कुल 5 लाख 86 हजार 788 वोट हासिल हुए. वहीं, संतुकराव हंबार्डे को इस चुनाव में कुल 5 लाख 85 हजार 331 वोट मिले. कुल मिलाकर यहां कांटे की टक्कर रही. तीसरे नंबर पर वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार अविनाश विश्वनाथ रहे. इन्हें कुल 80 हजार 179 वोट मिले.

सांसद वसंत चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई सीट

रवींद्र चव्हाण के पिता और मौजूदा सांसद वसंत चव्हाण की मृत्यु के कारण यह उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. विधानसभा चुनावों के साथ 20 नवंबर को हुए उपचुनाव में 67.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2024 के लोकसभा चुनावों से सात प्रतिशत अधिक है.

कांग्रेस ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की

कांग्रेस ने दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण बेटे रवींद्र चव्हाण को चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि बीजेपी ने डॉ. संतुक हंबार्डे को मैदान में उतारकर बड़ा दांव चला था. मतगणना के दौरान शुरू के रुझानों में रवींद्र चव्हाण ने बढ़त बनाई थी, हालांकि बीच में बीजेपी के पक्ष में भी रुझान दिखे. लेकिन अंत में कांग्रेस ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MVA को झटका

उधर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे. महायुति को इस चुनाव में बंपर जीत हासिल हुई है. जबकि महाविकास अघाड़ी पूरी तरह से लड़खड़ा गई. महाराष्ट्र में कांग्रेस और महा विकास आघाडी की अप्रत्याशित हार उसके रणनीतिकारों के लिए हैरान करने वाली है क्योंकि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद वे अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए थे.

कांग्रेस के नेता आशा कर रहे थे कि महाराष्ट्र में जीत और एमवीए में सबसे बड़ा दल बनकर वह हरियाणा के झटके से उबर जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कांग्रेस महज 16 सीटों पर सिमट कर रह गई. वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवेसेना (यूबीटी) को 20 सीटों पर जीत मिली. जबकि शरद पवार गुट की एनसीपी को महज 10 सीट से ही संतोष करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर रिजल्ट घोषित, अबू आजमी या नवाब मलिक, जानें किसने मारी बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget