एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में एग्जिट पोल के आंकड़ों से ठीक पहले नाना पटोले का बड़ा दावा, बताया कितनी सीटें मिलेंगी?

Nana Patole on PM Face: देश में आज लोकसभा चुनाव के आखिरी सातवें चरण में लोग शाम छह बजे तक वोट डालेंगे. इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सीटों को लेकर बड़ा दावा किया है.

INDIA Aliance: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सीटों को लेकर बड़ा दावा किया है. पटोले ने कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'इंडिया' गठबंधन की बैठक बुलाई है. आज 'इंडिया' गठबंधन के सभी नेता मिलेंगे. कल मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. यह आम आदमी की भी भावना है कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. मुझे नहीं पता कि इस पर चर्चा होगी या नहीं. 'इंडिया' गठबंधन 300 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगा."

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को कितनी सीटें?
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले विश्वास जताया है कि "महाराष्ट्र में एमवीए (MVA) को 48 सीटों में से 40 सीटें मिलेगी." पटोले ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेगी क्योंकि वह ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. 

पटोले ने दावा किया कि "लोगों को लगने लगा है कि राहुल गांधी जिन्होंने पूरे देश का दौरा किया है वो नायक हैं जो बदलाव ला सकते हैं. महाराष्ट्र में भी एमवीए उम्मीदवारों को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. कांग्रेस 14 से 15 सीटें जीत रही है." महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा है.

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का दावा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी जीत का दावा किया है. सीएम शिंदे ने भविष्यवाणी की कि बीजेपी-एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी, जबकि मौजूदा लोकसभा चुनावों में उनके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का पूरी तरह सफाया हो जाएगा.

यहां बता दें, महाराष्ट्र में इसबार का लोकसभा चुनाव दिलचस्प रहा. पहली बारदो गुटों में बंटी एनसीपी और शिवसेना ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार किया और एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवारों को खड़ा किया. अब देश में किसकी सरकार बनती है ये तो 4 जून को ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: Pune Porsche Accident: 'मैंने कॉल किया था और...', MLA सुनील टिंगरे पर लगे आरोपों पर क्या कुछ बोले अजित पवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget