एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे के हमास वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उद्धव ठाकरे की वजह से वो...

आजाद मैदान में शिव सेना की दशहरा रैली में विशाल सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने अपनी वैचारिक विरासत के साथ बेईमानी करके बाल ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा है।

Maharashtra CM On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना की दशहरा रैली में आरोप लगाया कि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और उनकी अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी हिन्दुत्व के मूल विचार से भटक गई है और वह हमास को भी गले लगा सकती है. अब इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.

आजाद मैदान में शिव सेना की दशहरा रैली में विशाल सभा को संबोधित करते हुए शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने अपनी वैचारिक विरासत के साथ बेईमानी करके बाल ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा है.

शिंदे ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर वे (शिवसेना-यूबीटी) असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ गठबंधन कर लें और ‘‘वे अपने स्वार्थी उद्देश्यों और कुर्सी (सत्ता) के लिए हमास, हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को गले लगा लें.’’

Maharashtra politics: कौन हैं प्रणिति शिंदे जो लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, सुशील कुमार शिंदे ने घोषित किया उत्तराधिकारी

अब इस बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने कहा शिंदे यह सब इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि उद्धव ठाकरे को जनता से समर्थन मिल रहा है. सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर महाराष्ट्र के एलओपी और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा' वह (एकनाथ शिंदे) यह सब उद्धव ठाकरे को मिल रहे समर्थन के कारण बोल रहे हैं. उन्हें चुनाव की घोषणा करनी चाहिए और फिर उन्हें पता चल जाएगा कि कौन असली है और कौन डुप्लीकेट, किसके पास जनता का समर्थन और किसके पास शिवसेना की विचारधारा.'

इसके अलावा सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि, ‘‘आपने सत्ता के लिए कांग्रेस और समाजवादियों के साथ जाकर बाला साहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को दफन कर दिया. बाला साहेब ने शिवतीर्थ (शिवाजी पार्क मैदान) से ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ का नारा दिया था, लेकिन उस स्थल से ‘गर्व से कहो हम कांग्रेसी और समाजवादी हैं’ जैसे नारे दिए जा रहे हैं.’’

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने दादर के शिवाजी पार्क मैदान पर पारंपरिक वार्षिक दशहरा रैली का आयोजन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घूमता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घूमता रहा आरोपी
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
'छी-छी', कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे का रिएक्शन
'छी-छी', कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे का रिएक्शन

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget