एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में 2019 में पांचवें चरण के मुकाबले इस बार वोटिंग में गिरावट, चौंका देंगे आंकड़ें!

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हो चुका है. अंतिम चरण (Phase 5) में 54.33 फीसदी वोटिंग हुई. 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में ये आंकड़े कम हैं.

Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में 13 सीटों पर 54.33 फीसदी मतदान हुआ. ये आंकड़े पिछले लोकसभा चुनाव से कम हैं. लोकसभा चुनाव 2019 की अगर बात करें तो 55.67 फीसदी मतदान हुआ था. मतदान के आंकड़ों में 1.34 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

महाराष्ट्र में कितना हुआ मतदान?
सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अंतिम आंकड़े बाद में घोषित किए जाएंगे. सोमवार को 13 सीटों पर हुए मतदान के दौरान मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर औसतन 52.27 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2019 के आम चुनाव में यह आंकड़ा 55.38 फीसदी था. एसटी-आरक्षित डिंडोरी निर्वाचन क्षेत्र (नासिक जिले में) में सबसे अधिक 62.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कल्याण में सबसे कम 47.08 प्रतिशत मतदान हुआ.

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भारती पवार को डिंडोरी से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला एनसीपी शरद गुट के भास्कर भगारे से था. एक अन्य आदिवासी बहुल निर्वाचन क्षेत्र पालघर में 61.65 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया.

विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कई मतदान केंद्रों पर लोग मतदान समाप्ति के निर्धारित समय शाम छह बजे के बाद भी वोट डालने के लिए कतारों में खड़े थे. अधिकारी ने बताया कि मतदान तब तक चलता है जब तक कतार में खड़ा आखिरी व्यक्ति वोट नहीं डाल देता.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को मतदान के दौरान नासिक लोकसभा सीट पर 57.10 प्रतिशत मतदान हुआ. धुले में 56.61, भिवंडी में 56.41, मुंबई उत्तर में 55.21, मुंबई उत्तर पूर्व में 53.75, मुंबई उत्तर पश्चिम में 53.67, मुंबई दक्षिण मध्य में 51.88, मुंबई उत्तर मध्य में 51.42, ठाणे में 49.81 फीसदी और मुंबई दक्षिण में 47.70 प्रतिशत मतदान हुआ है.

मुंबई में इन दिग्गजों ने कल किया मतदान
मुंबई में गोविंदा, गुलजार, सलीम खान, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर और अक्षय कुमार समेत कई दिग्गजों ने कल अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Lok Sabha Election 2024: मुंबई के मुस्लिम इलाकों में वोटर्स में दिखा भारी उत्साह, कांग्रेस ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget