एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में हिंदी अनिवार्य करना...', अब भाषा परामर्श समिति ने CM फडणवीस से कर दी यह मांग

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक हिंदी अनिवार्य करने का निर्णय लिया है, जिसका विरोध भाषा परामर्श समिति ने किया है.

Hindi Language Dispute in Maharashtra: नई शिक्षा नीति के तहत महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए हिन्दी विषय अनिवार्य होगा. इसको लेकर महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है. इस बीच भाषा परामर्श समिति ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया है कि बच्चों को हिन्दी पढ़ाए जाने का अपना फैसला वापस ले लें. 

दरअसल, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत तीन-भाषा फॉर्मूला लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी. इसके अनुसार, सरकार ने अंग्रेजी और मराठी-माध्यम स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवीं तक के छात्रों के लिए हिंदी को अनिवार्य बना दिया है.

'SCERT ने समिति के सुझाव नहीं सुने'
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में समिति के प्रमुख लक्ष्मीकांत देशमुख ने दावा किया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने हिंदी को बढ़ावा देने से पहले उनके विचारों और सुझावों पर विचार नहीं किया. पत्र में कहा गया है कि सरकार ने भाषा संबंधी मामलों पर सलाह देने के लिए भाषा परामर्श समिति गठित की है, लेकिन एससीईआरटी ने इस समिति के सुझावों पर विचार नहीं किया.

'हिन्दी को अनिवार्य बनाना सही नहीं'
सीएम देवेंद्र फडणवीस को संबोधित इस पत्र में यह भी लिखा गया है, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किसी भी भाषा को अनिवार्य नहीं बनाया गया है. इसके विपरीत, एनईपी में कहा गया है कि शिक्षा मातृभाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए. इसलिए, हिन्दी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाना सही नहीं है.’’

'हिन्दी का कम उपयोग करने की नीति बनाएं'
पत्र में कहा गया है कि शिक्षा के किसी भी स्तर पर हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाया जाना चाहिए. इसके बजाय, हिंदी का यथासंभव कम उपयोग करने की नीति अपनाई जानी चाहिए.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक ओर राज ठाकरे की पार्टी मराठी भाषा को प्रमोट करने की अलग-अलग योजनाएं बना रही है तो वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के लिए हिन्दी विषय अनिवार्य कर दिया है. इसको लेकर राज्य में राजनीति तेज हो गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटाखों के बाद बकरीद की कुर्बानी पर विवाद, किरीट सोमैया ने BMC को लिखा लेटर
पटाखों के बाद बकरीद की कुर्बानी पर विवाद, किरीट सोमैया ने BMC को लिखा लेटर
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget