एक्सप्लोरर

Maharashtra: अयोग्यता याचिका पर सुनवाई टालने के आरोपों पर बोले विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर, 'सदन के बाहर के बयानों पर नहीं देता ध्यान'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अयोग्यता याचिकाओं को लेकर उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना ने विधानसभा स्पीकर पर निशाना साधा है, जिसका अब उन्होंने खुद जवाब दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने सीएम एकनाथ शिंदे (Ekanth Shinde) के गुट वाली शिवसेना विधायकों के खिलाफ दायर अय़ोग्यता याचिकाओं के संबंध में 23 नवंबर से सुनवाई शुरू करने का फैसला किया है. वहीं, उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना ने सुनवाई में देरी के आरोप लगाए हैं. इस पर अब राहुल नार्वेकर की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के बयान पर ध्यान नहीं देते जिन्हें संविधान की समझ नहीं है.

राहुल नार्वेकर ने रविवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. नार्वेकर ने कहा, ''मैं सदन के बाहर किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए बयान पर ज्यादा ध्यान नहीं देता, खासकर उनपर जिनको संविधान के प्रावधानों की जानकारी नहीं है. और जिनको इस बात की जानकारी नहीं है कि अयोग्यता याचिका पर कौन से नियम लागू होते हैं. मैं ऐसे आरोपों से प्रभावित नहीं होता.'' दरअसल, शिवसेना यूबीटी नेता अनिल परब ने इस देरी को सरकार की रणनीति करार दिया था और कहा कि मामले की सुनवाई में देरी का कोई कारण नहीं बनता है. यह मामला एक महीने में खत्म हो जाना चाहिए. 

शिंदे गुट की है यह मांग
जून 2022 में सीएम शिंदे और 39 विधायकों के मूल पार्टी से अलग होने के बाद शिवसेना के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी. बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के वकील ने सभी याचिकाओं को एकसाथ सुनने की मांग की है जबकि शिंदे गुट के वकील की मांग है कि सभी याचिकाओं पर अलग-अलग सुनवाई होनी चाहिए.

जल्द सुनवाई चाहता है ठाकरे परिवार
ठाकरे गुट इस मामले पर जल्द सुनवाई चाहता है. यह चाहता है कि सीएम शिंदे समेत सभी 16 विधायकों को अयोग्य करार दिया जाए. इसको लेकर पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने बीते दिनों स्पीकर के प्रस्तावित विदेश दौरे पर भी सवाल उठाया था और कहा था कि उन्हें पहले अयोग्यता याचिका पर सुनवाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra News: मुंबई में SRA बिल्डिंग में रहने वालों के लिए बड़ी खबर, सीएम शिंदे ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget