एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बारिश से तबाही के बीच एक्शन मोड में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, इन इलाकों का किया दौरा

Maharashtra Rain News: एकनाथ शिंदे ने नागरिकों से अपील की है कि मूसलाधार बारिश जारी है, इसलिए सावधानी बरतें. आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें.

महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई सहित ठाणे जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच  शिवसेना प्रमुख और प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मंगलवार (20 अगस्त) को एक्शन मोड में दिखे.

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मगंलवार को मुंबई और ठाणे शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया. उन्होंने मुंबई की मिठी नदी और नदी किनारे की बस्तियों का जायजा लिया. साथ ही विक्रोली पार्कसाइट स्थित भूस्खलन प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण किया. 

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने नगर निगम प्रशासन को आपदा प्रबंधन तंत्र को तैयार रखने के निर्देश दिए. इस दौरे में शिवसेना विधायक दिलीप लांडे भी उपस्थित थे.

महापालिका आयुक्त को दिए निर्देश

बता दें कि ठाणे के नौपाड़ा और कोपरी स्थित चिखलवाड़ी क्षेत्र में पानी भर गया है. यह क्षेत्र निचला होने के कारण थोड़ी भी बारिश में पानी जमा हो जाता है. वहां पंप लगाकर पानी निकासी करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री शिंदे ने ठाणे महापालिका आयुक्त सौरभ राव को दिए.

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ठाणे में 225 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण निचले इलाकों में पानी जमा हुआ है. पानी की निकासी के लिए नगर निगम के आपदा प्रबंधन कक्ष की ओर से युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं. आपदा प्रबंधन कक्ष सक्रिय है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

नदी किनारे के क्षेत्रों का भी किया दौरा

वांद्रे स्थित मिठी नदी और नदी किनारे के क्षेत्रों का भी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दौरा कर निरीक्षण किया. दो दिन पहले विक्रोली पार्कसाइट स्थित वर्षा नगर की पहाड़ी बस्ती में भूस्खलन हुआ था. इस भूस्खलन प्रवण क्षेत्र का आज उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दौरा किया. 

'प्रशासन पूरी तरह तैनात'

उन्होंने बताया कि मुंबई की बारिश की स्थिति को लेकर सुबह मुंबई महापालिका आयुक्त से फोन पर चर्चा भी हुई है. मिठी नदी किनारे एनडीआरएफ की टीमें और नावें तैनात की गई हैं. राज्य सरकार और महापालिका प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

एकनाथ शिंदे ने नागरिकों से अपील की है कि मूसलाधार बारिश जारी है, इसलिए सावधानी बरतें. आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget