एक्सप्लोरर

Weather Today: महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का अनुमान, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

Gujarat Weather News: गुजरात और महाराष्ट्र में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने राज्य में दो दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है.

Maharashtra Weather News: मौसम विभाग ने आज से दो दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है. मध्य, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ और भावनगर में आज बेमौसम बारिश की संभावना है. पूर्वानुमान के बाद गिर सोमनाथ में आम पकाने वाले किसान चिंतित हैं.

मध्य गुजरात के वडोदरा और भरूच में भी आज छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरानगर हवेली में हल्की बारिश की आशंका जताई है. मानसून के पूर्वानुमान के बीच राज्य में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. सुरेंद्रनगर और वल्लभविद्यानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है, जबकि सात शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अप्रैल से राज्य में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू होगा. अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, गांधीनगर में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में गरज, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस बीच कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. इस दौरान राज्य के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी.

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक जैसे राज्यों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Lok Sabha Elections: भरूच सीट पर AAP का बिगड़ेगा खेल? छोटू वसावा का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget