एक्सप्लोरर

मराठी नहीं बोलने पर पिटाई पर महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन का बड़ा बयान, 'आप मुझे मारेंगे तो क्या...'

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मराठी भाषा विवाद पर कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए, अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए, लेकिन किसी दूसरे की मातृभाषा से नफरत नहीं करनी चाहिए.

महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोलने पर बदसलूकी के मामलों पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चिंता जताई है. उन्होंने इस दौरान तमिलनाडु की घटना का भी जिक्र किया है. मुंबई के राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा, ''आजकल मैं अखबारों में देख रहा हूं कि लोग कह रहे हैं — अगर आप मराठी नहीं बोलेंगे तो आपको पीटा जाएगा. ऐसा तमिलनाडु में भी हुआ है.''

राज्यपाल ने सुनाई पुरानी कहानी

राज्यपाल ने कहा, ''जब मैं सांसद था, तो मैं बहुत काम करता था. एक बार मैं हाईवे पर था, वहां दो गुटों में झगड़ा हो रहा था. मैंने अपने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी रोको और मैं खुद नीचे उतर गया कि देखूं क्या मामला है.''

सीपी राधाकृष्णन ने कहा, ''मुझे देखकर कुछ लोग भाग गए. फिर मैंने उस गुट से पूछा जिसे पीटा जा रहा था कि क्या दिक्कत है. उन्होंने मुझसे हिंदी में बोलना शुरू किया. मुझे हिंदी ठीक से नहीं आती, तो मैंने पास के एक होटल वाले से पूछा कि ये लोग क्या कह रहे हैं. होटल वाले ने कहा कि उन्हें इसलिए पीटा जा रहा था क्योंकि वे हिंदी में बोल रहे थे और दूसरा गुट उनसे तमिल बोलने की जिद कर रहा था.''

राज्यपाल ने कहा, ''आज भी वैसी ही स्थिति है. अगर आप मुझे मारेंगे तो क्या मैं तुरंत मराठी बोलने लगूंगा? मैंने उस पिटे हुए गुट से माफी मांगी, उनके खाने का इंतजाम किया और जब तक वे ठीक नहीं हुए, तब तक मैं वहां से गया नहीं.''

  • नफरत फैलाएंगे तो हमारे राज्य में कौन निवेशक आएगा?- राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
  • लंबे समय में हम महाराष्ट्र का ही नुकसान कर रहे हैं- राज्यपाल
  • हमें तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए- राज्यपाल

हमें ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए- सीपी राधाकृष्णन

सीपी राधाकृष्णन ने कहा, ''अब मुझे एक बात समझ में नहीं आती — यह मेरे लिए बहुत बड़ी बाधा है — देखिए, मोदीजी ने गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या 30% से घटाकर 5-7% कर दी है और उनमें से भी ज्यादातर हिंदी भाषी हैं. अगर हमें गरीबों की समस्याएं समझनी हैं तो उनकी भाषा भी समझनी होगी.''

उन्होंने कहा, ''हमें ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए, अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए — इसमें कोई समझौता नहीं है — लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम किसी और की मातृभाषा से नफरत करें. हमें एक-दूसरे के प्रति सहिष्णु होना चाहिए.''

12 जुलाई को ही राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने विरार रेलवे स्टेशन पर एक ऑटो वाले की इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने मराठी में बोलने से इनकार कर दिया. इसके बाद लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें, मराठी बोलने को लेकर महिलाओं में बहस हो रही है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना UBT में फूट! संजय राउत पर उद्धव ठाकरे के सामने भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- आई वॉन्ट टू...
शिवसेना UBT में फूट! संजय राउत पर उद्धव ठाकरे के सामने भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- आई वॉन्ट टू...
Petrol Diesel Crisis Live: लखनऊ में भी पेट्रोल-डीजल का संकट! सरकार के दावों के बीच लगी लंबी लाइनें, लोग परेशान
Live: लखनऊ में भी पेट्रोल-डीजल का संकट! सरकार के दावों के बीच लगी लंबी लाइनें, लोग परेशान
सांगली: मां ने ठुकराया-अस्पताल ने अपनाया! नवराज को 3 महीने तक डॉक्टरों और नर्सों ने पाला
सांगली: मां ने ठुकराया-अस्पताल ने अपनाया! नवराज को 3 महीने तक डॉक्टरों और नर्सों ने पाला
पूर्वांचल को बड़ी हवाई सौगात, गोरखपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, नवी मुंबई कनेक्टिविटी शुरू
पूर्वांचल को बड़ी हवाई सौगात, गोरखपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, नवी मुंबई कनेक्टिविटी शुरू

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, गार्ड से कहकर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, गार्ड से कहकर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Embed widget