एक्सप्लोरर

NCP की बैठक में शामिल हुए नवाब मलिक तो BJP ने जताई आपत्ति, अब अजित पवार की आई प्रतिक्रिया

Ajit Pawar on Nawab Malik: नवाब मलिक स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर रिहा होने के बाद पहली बार एनसीपी की बैठक में शामिल हुए. इस बारे में अजित पवार से पूछा गया तो उन्होंने सीधे-सीधे जवाब नहीं दिया.

Devendra Fadnavis on Nawab Malik: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक हाल ही में डिप्टी सीएम अजित पवार के सरकारी बंगले, देवगिरी, में आयोजित एनसीपी विधायकों की बैठक में शामिल हुए. स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर रिहा होने के बाद यह पहली बार था जब मलिक ने एनसीपी-अजित पवार की बैठक में शिरकत की.

नवाब मलिक पर अजित पवार की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मलिक को एनसीपी-अजित पवार के अन्य विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक करते हुए देखा जा सकता है. जब पत्रकारों ने डिप्टी सीएम अजित पवार से पूछा कि क्या मलिक एनसीपी के उनके गुट में शामिल हो गए हैं, तो पवार ने कहा, "क्या आपको कोई समस्या है?" इस सवाल को पवार ने टालने की कोशिश की, लेकिन मलिक ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि वह एनसीपी के शरद पवार गुट या अजित पवार किस खेमे में शामिल होंगे.

पिछले साल अगस्त में जमानत मिलने के बाद मलिक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल हुए थे. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि मलिक को औपचारिक रूप से बैठक में आमंत्रित किया गया था.

बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम ने जताई आपत्ति
मलिक के विधानसभा सत्र में भाग लेने के तुरंत बाद, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को पत्र लिखकर कहा कि पूर्व मंत्री का महायुति का हिस्सा बनना उचित नहीं होगा क्योंकि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं. फडणवीस ने लिखा, "अपनी पार्टी में किसे शामिल करना है, यह आपका अधिकार है. लेकिन गठबंधन के हर घटक दल को इस बारे में सोचना होगा कि क्या इससे गठबंधन को नुकसान हो रहा है. इसलिए, हम इसका (मलिक को सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल करने का) विरोध करते हैं."

इस साल जनवरी में, सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मलिक की अंतरिम जमानत 6 महीने के लिए बढ़ा दी थी. जुलाई 2023 में, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांचे जा रहे मामले में मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

ये भी पढ़ें: 'लाडली बहन योजना' के लिए ये महिलाएं नहीं कर सकतीं अप्लाई, जानिए आवेदन करने की अंतिम तारीख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
Mumbai News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget