एक्सप्लोरर

PM मोदी को गाली देने वाले मामले पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'बिहार चुनाव में मिलेगा जवाब, देश की मां...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने PM मोदी पर अभद्र टिप्पणियों की निंदा की. उन्होंने कहा कि देश की मां का अपमान जनता नहीं सहेगी, बिहार चुनाव में विपक्ष को जवाब मिलेगा.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 'देश की मां का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा. पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना गलत है'

एकनाथ शिंदे ने कहा, "भारत संस्कृति प्रधान देश है. राहुल गांधी ने हमारे पीएम के खिलाफ भला-बुरा बोला, लेकिन पीएम मोदी ने कभी उसका जिक्र नहीं किया. पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं. उनका 2047 तक विकसित भारत पर फोकस है. वे देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाने में जुटे हैं."

'करप्शन फर्स्ट' की नीति पर चलता है विपक्ष- शिंदे 

एकनाथ शिंदे ने कहा कि "2014 से पहले हर मीडिया में सिर्फ घोटाले की खबरें आती थीं. चारा घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला और कोलगेट घोटाला हुआ. 2014 के बाद विपक्ष को मोदी सरकार पर करप्शन का आरोप लगाने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि विपक्ष 'करप्शन फर्स्ट' की नीति पर चलता है और पीएम मोदी 'नेशन फर्स्ट' नीति पर चलते हैं." उन्होंने कहा कि देश और देश के बाहर जाकर ऐसे बेदाग प्रधानमंत्री पर बार-बार आरोप लगाना, ये भारत नहीं पाकिस्तान का प्रेम है.

अभद्र टिप्पणी का बिहार को मिलेगा जवाब- शिंदे 

डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी के मां का संबंध किसी राजनीति नहीं है और मोदी पर उनका आशीर्वाद था. उन्होंने कभी नहीं जताया कि उनका बेटा प्रधानमंत्री है. पीएम मोदी ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली, उनके खिलाफ आरोप लगाना गलत है और देश की जनता इसका करारा जवाब देगी. बिहार की जनता भी आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी.

विपक्ष की ओर से वोट चोरी के मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि "जब ये लोग जीत जाते हैं, तो ईवीएम ठीक है और हार जाते हैं, तो वोट चोरी का आरोप लगाते हैं. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अनाप-शनाप बोलते हैं. महाराष्ट्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनको करारा जवाब दिया है और अब बिहार की जनता भी मुंहतोड़ जवाब देगी."

लंदन में बनाया जा रहा महाराष्ट्र भवन

लंदन में महाराष्ट्र भवन के निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि "यह बहुत गर्व की बात है कि लंदन में महाराष्ट्र भवन बनाया जा रहा है. बुधवार को सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया है और इसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा.

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की कीर्ति का लंदन पहुंचना हमारे लिए गर्व का क्षण है. साथ ही, हमारे देश के 11-12 किले अब यूनेस्को में नामांकित हुए हैं, जो वैश्विक स्तर पर बहुत सम्मान की बात है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget