एक्सप्लोरर

Maharashtra: महिला IPS अधिकारी विवाद पर अजित पवार का नया बयान, 'सरकार ने फैसला लिया है कि...'

Maharashtra News: अजित पवार ने महिला IPS अधिकारी अंजना कृष्णा संग विवाद पर सफाई दी. उन्होंने मुरुम खनन पर रॉयल्टी मुक्त फैसले को ग्रामीणों के हित में बताया और इसे तूल देने से इनकार कर दिया है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुरुम मिट्टी खनन के मामले में महिला आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के साथ हुई विवादित बातचीत पर नया बयान दिया है. नए बयान में उन्होंने इस मामले को तूल देने से इनकार कर दिया है. 

अजित पवार ने 17 सितंबर पुणे में आयोजित राजस्व विभाग के ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पंडन रोड पर मुरुम बिछाने के लिए रॉयल्टी नहीं लेगी. यह बयान उस समय आया है जब विपक्ष उन पर अवैध खनन रोकने गई अधिकारी को ड्यूटी से रोकने का आरोप लगा रहा है.

मुरुम खनन और रॉयल्टी पर पवार का बयान

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में अजित पवार ने स्पष्ट किया कि यदि ग्रामीणों के खेतों तक पहुंचने के लिए पंडन रोड से कीचड़ हटाया जाता है तो उस पर रॉयल्टी नहीं लगेगी.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से कहा कि वे यह सूचना अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ-साथ सोलापुर पुलिस तक भी पहुंचाएं. पवार ने कहा कि अगर यह निर्णय पहले हो जाता तो उन पर अनावश्यक विवाद नहीं खड़ा होता.

कुछ दिन पहले हुआ था ये विवाद

सितंबर महीने की शुरुआत में एक वीडियो सामने आया था जिसमें अजित पवार करमाला की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अंजना कृष्णा से कथित रूप से तीखी बातचीत करते दिखाई दिए थे.

अंजना कृष्णा सोलापुर जिले में मुरुम मिट्टी के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं. पीटीआई के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने पवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक महिला पुलिस अधिकारी को ड्यूटी करने से रोका और अवैध खनन को बढ़ावा दिया.

विपक्ष की आलोचना और पवार का जवाब

लगातार बढ़ रही आलोचनाओं के बीच अजित पवार ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कार्रवाई रोकना नहीं बल्कि तनावपूर्ण माहौल को शांत करना था. उन्होंने कहा कि बिना वजह उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि सरकार ने ग्रामीणों के हित में रॉयल्टी मुक्त नीति बनाई है.

पवार ने यह भी दोहराया कि सोलापुर समेत पूरे राज्य में संबंधित विभाग और पुलिस बल को इस फैसले की जानकारी दी जानी चाहिए ताकि किसी तरह की गलतफहमी न रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget