एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों में उछाल, इस शहर में मिले सबसे ज्यादा कोविड 19 के मामले

Corona Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में इस साल एक जनवरी से अब तक सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1162 हो गई है. इस अवधि में कुल 597 लोग ठीक हुए हैं.

Covid-19 Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में गुरुवार (05 जून) को कोरोना वायरस के 98 मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 1,162 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. राज्य के पुणे में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 48 केस दर्ज किए गए हैं. 

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सामने आए 98 मामलों में से 48 मामले पुणे जिले से, 34 मुंबई से और छह ठाणे से हैं. एक जनवरी से अब तक कुल 14,565 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 1,162 सक्रिय पाए गए.

597 लोग हुए ठीक, 17 की मौत
 
उन्होंने बताया कि इस अवधि में कुल 597 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 16 अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे.उन्होंने बताया कि बुधवार से राज्य में इस बीमारी से किसी की मौत की सूचना नहीं है. एक जनवरी से मुंबई में सामने आए कुल मामलों की संख्या 575 है, जिनमें से 569 मई में दर्ज किए गए.

ठाणे नगर निगम में कोरोना के कुल कितने केस?

एक अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में पड़ोसी ठाणे नगर निगम में कुल मामलों की संख्या 131 है, जिनमें से 101 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, 10 अस्पताल में भर्ती हैं, 19 घर पर क्वारंटाइन में हैं और एक की मौत हो गई है.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर ने क्या कहा?

उधर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन को अहम निर्देश जारी किए हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को कोरोना से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ''अब हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से बेहतर हो गई है. मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सिर्फ कोरोना की वजह से किसी की मौत नहीं हुई. जिनकी मौत हुई है वे दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget