एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में 81 दिन बाद एक बार फिर कोरोना के मामले पीक पर, मुंबई में भी 35% बढ़े केस

Maharashtra: राज्य में कोरोना के केसों में तीव्र उछाल जरूर देखने को मिला है, लेकिन गंभीर और मौत के मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है.

 Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना (Coronavirus) के 81 दिन के भीतर सबसे अधिक मामले दर्ज किए गये जबकि मुंबई (Mumbai) में 102 दिनों में कोरोना के मामलों का सर्वाधिक आंकड़ा दर्ज हुआ. राज्य में बुधवार को  470 मामले जबकि मुंबई में 295 मामले सामने आए जो पिछले दिन की तुलना में क्रमश: 39% और 35% ज्यादा हैं.

सबसे ज्यादा केस मुंबई से

आखिरी बार सबसे अधिक 535 मामले 5 मार्ज को दर्ज हुए थे, राज्य में लगभग 80% ताजा मामले मुंबई महानगर क्षेत्र से सामने आए हैं. इसी के साथ लगातार दूसरे दिन मुंबई में अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या डबल डिजिट (12) रही. राजधानी मुंबई में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार को थाणे में 27, नवी मुंबई में 22, पनवेल में 13 और रायगढ़ और मीरा भायंदर में 5-5 केस सामने आए. हालांकि इस दौरान कोरोना से मौत का कोई भी केस नहीं  मिला.

गंभीर या मौतों के मामलों में वृद्धि नहीं

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप अवाटे ने कहा कि कोरोना के केस निश्चित रूप से अपेक्षा से अधिक बढ़ रहे हैं. हालांकि बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना के मामलों में तेज वृद्धि देखने को मिली है. उन्होंने कहा कि हम कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं लेकिन फिलहाल गंभीर या मौत के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है. नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 2 हजार 175 हो गए हैं, जिनमें 1 हजार 531 केस अकेले मुंबई से हैं.

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए बनाया वेब पोर्टल, एक्सपर्ट्स कि मदद से बनेगा नया क्यूरिकुलम

Maharashtra: वाइल्ड लाइफ देखने का है शौक तो महाराष्ट्र के इन नेशनल पार्क में जाना बिल्कुल न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget