एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कांग्रेस में होगी बड़ी फूट? जिशान सिद्दीकी समेत ये 5 विधायक बैठक में नहीं हुए शामिल

Maharashtra Congress News: हाल ही में महाराष्ट्र में कांग्रेस को 3 बड़े झटके लगे. मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ दी. अब कांग्रेस की बैठक में पांच विधायक नहीं पहुंचे हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की टेंशन और बढ़ सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के बाद गुरुवार (15 फरवरी) को बुलाई गई विधायकों की बैठक में कम से कम 5 विधायक शामिल नहीं हुए. इसके बाद अब दल-बदल होने के कयास लगाए जाने लगे हैं.

कांग्रेस की बैठक में हाल ही में पार्टी से इस्तीफा देने वाले बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी (बांद्रा पूर्व), असलम शेख (मलाड पश्चिम), अमित देशमुख (लातूर शहर), सुलभा खोडके (अमरावती) और मोहनराव हंबार्डे (नांदेड़ दक्षिण) शामिल नहीं हुए.

कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि ये पांच विधायक उनके अनुमति मांगने के बाद बैठक से अनुपस्थित रहे. वहीं कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी कहा कि इन विधायकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण बैठक में शामिल नहीं होने के लिए उनसे अनुमति मांगी थी.

विधायकों ने क्या कहा?

जीशान सिद्दिकी और असलम शेख ने कहा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाना था, जबकि अमित देशमुख राज्य में नहीं हैं. पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि खोडके और हंबार्डे को पारिवारिक कार्य थे.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वो मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

चव्हाण के इस्तीफे के बाद सूत्रों ने दावा किया कि कई और विधायक लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदल सकते हैं. चव्हाण को बीजेपी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है.

अशोक चव्हाण से पहले बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. बाबा सिद्दीकी अजित पवार गुट की एनसीपी में शामिल हुए हैं तो वहीं देवड़ा ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थामा है. एकनाथ शिंदे ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. 

Maratha Reservation: CM शिंदे का मनोज जरांगे पाटिल से भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध, कहा- ‘अनशन पर जाने की कोई...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget