एक्सप्लोरर

Maharashtra News: सीएम शिंदे का एलान, बोले- अतिरिक्त बीमारियों को स्वास्थ्य योजना में शामिल करने पर विचार करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार और उनकी पार्टी पिछले पांच-छह महीनों में अपने कामकाज की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हुई है.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र (Maharashtra)के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बड़ा एलान किया है. सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार अधिकतम जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बीमारियों को शामिल करने के वास्ते अपनी स्वास्थ्य योजना पर फिर से विचार करेगी. उन्होंने यहां बालासाहेबंची शिवसेना की ठाणे इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कहा कि जरूरतमंद रोगियों के लिए स्वास्थ्य योजना के दायरे में अधिक बीमारियों को लाने की योजना है. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और उनकी पार्टी पिछले पांच-छह महीनों में अपने कामकाज की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हुई है.

मुख्यमंत्री ने शिविर में किया रक्तदान 

मुख्यमंत्री ने शिविर में रक्तदान भी किया. उन्होंने कहा कि सरकार महात्मा ज्योतिराव फुले योजना के तहत रोगियों के लिए अतिरिक्त बीमारियों को शामिल करेगी, जबकि कुछ अन्य बीमारियां जो अब प्रासंगिक नहीं हैं, उन्हें योजना से हटा दिया जाएगा.

सीएम ने कहा- 11 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इस योजना से अधिक से अधिक उन लोगों को लाभ मिले और जो महंगा इलाज नहीं करा सकते हैं.’’ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष ‘‘जो ढाई साल से बंद था’’, उसे शुरू कर दिया गया है और पिछले पांच महीनों में एक हजार से अधिक लोगों को 11 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार और उनकी पार्टी पिछले पांच-छह महीनों में अपने कामकाज की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘हम शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे और पार्टी के नेता दिवंगत आनंद दीघे के आदर्शों और सिद्धांतों पर चल रहे हैं.’’

इसे भी पढ़ें:

Nashik Fire: फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद मची अफता-तफरी, 11 लोगों को बचाया गया, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget