एक्सप्लोरर

Shiv Sena MLAs Row: 'जो आदर्शों को कुचलते हैं...', फैसले के बाद सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दे डाली ये नसीहत

Shiv Sena MLA Disqualification: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने पक्ष में फैसला आने के बाद कहा, विधानसभा अध्यक्ष का शिवसेना में विभाजन मामले पर फैसला संविधान और लोकतंत्र की जीत है.

Shiv Sena MLA Disqualification Verdict: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि विधायकों को अयोग्य करार देने की अर्जी पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नर्वेकर द्वारा उनके गुट को ‘वास्तविक’ शिवसेना करार दिए जाने का फैसला संविधान और लोकतंत्र की जीत है. वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि शिंदे के नेतृत्व में राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 2022 के मामले में दिए गए बहुप्रतीक्षित फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने कहा कि किसी पार्टी के अध्यक्ष की व्यक्तिगत राय पूरे संगठन का रुख नहीं हो सकती.

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि इस आदेश ने संदेश दिया है कि कोई पार्टी ‘निजी लिमिटेड संपत्ति’ नहीं है और यह निरंकुशता और वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है. शिंदे ने कहा कि लोकतंत्र में संख्याबल महत्वपूर्ण होता है और उनके नेतृत्व वाली शिवसेना प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से इस मामले में कहीं आगे है. उन्होंने रेखांकित किया कि यहां तक निर्वाचन आयोग ने भी उनकी पार्टी को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किया है. शिंदे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का फैसला उन लोगों की जीत है जिन्होंने शिवसेना- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के पक्ष में मतदान किया था और यह उन शिवसैनिकों की भी जीत है जो पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों का अनुपालन करते हैं.

क्या बोले सीएम शिंदे?
उन्होंने कहा, ‘‘यह संविधान और लोकतंत्र की भी जीत है.’’ अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फैसला उन लोगों के लिए एक सबक है जो आदर्शों को कुचलते हैं और अप्राकृतिक गठबंधन का सहारा लेते हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मैं दोहराता हूं कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.’’ उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

नेताओं को दी बधाई
उन्होंने फैसले के बाद शिंदे और मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों को बधाई दी. फडणवीस ने कहा कि 2022 में भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सभी संवैधानिक और कानूनी मानदंडों का पालन करते हुए सरकार बनाई और यही कारण है कि सरकार मजबूत और स्थिर है. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कुछ लोग गलत जानकारी प्रसारित कर रहे हैं और राज्य की राजनीतिक स्थिरता को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें: Pankaja Munde: बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के चीनी कारखाने की होगी ई-नीलामी, नोटिस जारी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget