एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Ayodhya Visit: दूसरी बार अयोध्या दौरे पर जाएंगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, रामलला की करेंगे पूजा

Eknath Shinde in Ayodhya: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे नौ अप्रैल को अपने सांसदों और विधायकों के साथ अयोध्या का दौरा करेंगे. सीएम शिंदे इस दौरान सरयू नदी में पूजा अर्चना भी करेंगे.

Eknath Shinde Ram Mandir Visit: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने घोषणा की है कि वह 9 अप्रैल को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अयोध्या (Ayodhya Tour) जाएंगे और सरयू नदी (Saryu River) में 'पूजा' करेंगे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की. एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या जाऊंगा. हम सरयू में 'पूजा' भी करेंगे.'.

आनंद दीघे ने अयोध्या भेजी थी चांदी की ईंटें
सीएम शिंदे ने कहा, “जब कार सेवा’ (राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान) चल रही थी, मेरे गुरु स्वर्गीय आनंद दीघे (Guru Late Anand Dighe) ने अयोध्या में चांदी की ईंटें भेजी थीं. अयोध्या और भगवान राम के साथ हमारा पुराना नाता है.” अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, 'हमने धनुष और तीर के निशान को कभी किसी के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार के तौर पर नहीं लिया. भगवान राम को धनुष-बाण के साथ भी देखा जाता है, इसलिए हमें लगता है कि अच्छा प्रदर्शन करना हमारी बड़ी जिम्मेदारी है.

मंदिर निर्माण के लिए सागौन की लकड़ी भेजी
दो साल पहले ठाकरे की तरह शिंदे भी श्री हनुमान गढ़ी मंदिर जाने के अलावा, सरयू नदी में आरती और अन्य अनुष्ठान करेंगे और वहां रामलला की पूजा करेंगे. अयोध्या के एक महंत ने मुख्यमंत्री शिंदे को भगवान राम मंदिर का दौरा करने के लिए एक व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था, और एक हफ्ते बाद महाराष्ट्र सरकार ने मंदिर निर्माण के लिए चंद्रपुर जिले से बेशकीमती सागौन-लकड़ी की पहली खेप भेजी थी. हिंदुत्व' को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अयोध्या दौरे की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें: Watch: बिहार और बंगाल में हिंसा के बीच संजय राउत बड़ा दावा, कहा- जहां-जहां हारने की आशंका, वहां ये करवाएंगे दंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget