एक्सप्लोरर

Maharashtra: सीएम देवेंद्र फडणवीस का बैंकों को सख्त निर्देश, 'अगर किसानों को नहीं मिला कृषि ऋण...'

Maharashtra News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे किसानों को कृषि ऋण देते समय सिबिल स्कोर न मांगे. उन्होंने RBI के निर्देशों का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 167वीं बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बैंकों को किसानों को कृषि ऋण देने के लिए ‘सिबिल स्कोर’ की शर्त नहीं लगानी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बाध्यता से किसानों को ऋण नहीं मिल पाता है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित होता है. ये बैठक सह्याद्री गेस्ट हाउस में 19 मई को हुई.

फडणवीस ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है. साथ ही किसानों की आत्महत्या की घटनाएं भी बढ़ती हैं. मुख्यमंत्री ने ये भी दोहराया कि सरकार पहले भी इस संबंध में सख्त निर्देश दे चुकी है. अब बैंकों को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा.

सिबिल स्कोर पर RBI की भी सख्ती- फडणवीस
इस अहम बैठक में फडणवीस ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी साफ किया है कि कृषि ऋण के मामलों में सिबिल स्कोर पर जोर देने वाले बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में कुछ बैंकों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से विशेष आग्रह किया कि वे कृषि ऋण कवरेज का विस्तार करें और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय किए गए ऋण लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें.

44.76 लाख करोड़ की योजना को मंजूरी
इस बैठक में महाराष्ट्र के लिए 44.76 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण योजना को स्वीकृति दी गई. फडणवीस ने राज्य की कृषि प्रधान भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि किसान राज्य की रीढ़ हैं और कृषि अर्थव्यवस्था का केंद्रबिंदु हैं. उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे फसलें बेहतर होंगी. ऐसे में बैंकों को किसानों को अधिक से अधिक ऋण और सहायता प्रदान करनी चाहिए, क्योंकि कृषि का विकास सीधे तौर पर बैंकों और किसानों दोनों के हित में है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की जा रही है, जिसमें बैंकों की अहम भूमिका होगी. इस क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपये का वार्षिक निवेश लक्ष्य तय किया गया है. फडणवीस ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सम्मानित करने और कमजोर प्रदर्शन वालों को चिन्हित कर प्रोत्साहित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कृषि अब सहायक नहीं, बल्कि व्यावसायिक क्षेत्र बन चुका है, जिसमें बैंकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget