एक्सप्लोरर

Maharashtra: CM देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को दिया एक और झटका, मित्र संस्था से अजय अशर को हटाया

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में इस वक्त सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच शीतयुद्ध की स्थिति है. इसकी वजह सीएम फडणवीस द्वारा लिए जा रहे फैसले हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने नीति आयोग की तर्ज पर महाराष्ट्र इंफॉर्मेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन (मित्र) संस्था की स्थापना की थी. इस संस्था के उपाध्यक्ष पद पर बिल्डर अजय अशर की नियुक्ति तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी. लेकिन अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा फैसला लेते हुए अजय अशर को मित्र के नियमित बोर्ड से हटा दिया है.

अजय अशर ठाणे के एक प्रमुख बिल्डर हैं और किसननगर क्षेत्र में कई निर्माण परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं.  यह इलाका एकनाथ शिंदे के प्रभावशाली विधानसभा क्षेत्र में आता है. अशर पहले कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक मनोज शिंदे के करीबी माने जाते थे.  

कौन हैं अजय अशर?

साल 2000 में एकनाथ शिंदे शिवसेना में सक्रिय हुए और दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के समर्थन से राजनीति में आगे बढ़े. विधायक बनने के बाद एकनाथ शिंदे और अजय अशर की नजदीकी बढ़ती गई, जिससे अशर को ठाणे में पुनर्विकास परियोजनाओं में प्राथमिकता मिलने लगी. 

मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे ने अशर को मित्र संस्था में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था. महायुती सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच मतभेद की चर्चा चल रही है. फडणवीस सरकार ने अब एक और बड़ा कदम उठाते हुए अजय अशर को मित्र के बोर्ड से हटा दिया है. शिंदे के कार्यकाल में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी बदले जा रहे हैं.

अब ये होंगे मित्र के नए चेहरे 

अशर की जगह अब दिलीप वलसे पाटील, राणा जगजितसिंह पाटील और राजेश क्षीरसागर को मित्र संस्था का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है.

शिंदे - फडणवीस का शीतयुद्ध 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पुनर्गठन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शामिल नहीं किया, जबकि एनसीपी नेता अजित पवार को इसमें स्थान दिया गया. जालना में 900 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना, जिसे शिंदे सरकार ने मंजूरी दी थी, को फडणवीस ने रोक दिया. इस फैसले से दोनों नेताओं के बीच दूरियां बढ़ी हैं. शिंदे गुट के मंत्रियों ने शिकायत की है कि उनके कार्यालयों में निजी सहायकों (पीए) और विशेष कार्य अधिकारियों (ओएसडी) की नियुक्तियों में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है.  

रायगडके पालकमंत्री पद पर एकनाथ शिंदे ने अपना हक जताया था लेकिन रायगड की जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे के मंत्री भरतशेठ गोगावले की जगह एनसीपी के मंत्री आदिती तटकरे को स्थान दिया गया. बाद  इसपर स्टे लाया गया .फडणवीस की बुलाई बैठकों में शिंदे हमेशा गैरमौजूद रहे और कभी कैबिनेट की बैठक से भी दूरी बनाई.

य़े भी पढ़ें- महाराष्ट्र के बीड में गिरी दो उल्कापिंड जैसी जीचें, रिसर्च के लिए 'एस्ट्रोस्पेस एंड साइंस सेंटर' भेजा गया सैंपल

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget