एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार ने की RSS की तारीफ तो देवेंद्र फडणवीस बोले, 'वो इंटेलिजेंट हैं'

Maharashtra Politics: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में जो कुछ हुआ उससे मुझे अहसास हुआ कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है. पहले उद्धव ठाकरे मित्र थे और अब राज ठाकरे मित्र हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को कहा कि शरद पवार ने आरएसएस की तारीफ इसलिए कि क्योंकि उन्हें यह अहसास हो गया कि कैसे संगठन 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा फैलाए गए फेक नैरेटिव से उबरने में कामयाब रहा. फडणवीस ने कहा कि शरद पवार साहेब बहुत इंटेलिजेंट हैं. जब विधानसभा चुनाव आ रहे थे तो अलग-अलग फील्ड के लोग जो कि आरएसएस की भूमिका से प्रेरित थे, उन्होंने फेक नैरेटिव के बैलून को फोड़ दिया. 

सीएम फडणवीस ने कहा कि शरद पवार को यह अहसास हो गया कि आरएसएस एक सामान्य राजनीतिक शक्ति नहीं है बल्कि राष्ट्रवादी शक्ति है. किसी भी प्रतिस्पर्धा में अच्छा है कि दूसरों की तारीफ करो. इसलिए शरद पवार ने आरएसएस की तारीफ की है.

'बीजेपी का सीएम बनाने के लिए शिंदे मिनटों में हो गए तैयार'

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम फडणवीस ने कहा कि जब एकनाथ शिंदे को जून 2022 में सीएम बनाया गया तो मैंने संगठन का काम मांगा था लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने मुझे सरकार में शामिल होने के लिए कहा. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के कहने पर डिप्टी सीएम बनने के फैसले से उन्हें काफी सराहना मिली. 2024 विधानसभा चुनाव के बाद अगर बीजेपी का सीएम नहीं बनता तो पार्टी के नेता और जनता खुश नहीं होती. शिंदे खुद कुछ मिनटों में इस बात के लिए सहमत हो गए थे कि सीएम बीजेपी का होना चाहिए.

राजनीति में कुछ भी हो सकता है - देवेंद्र फडणवीस

नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. फडणवीस ने कहा कि मैंने यह घोषणा की थी कि सीएम बनने के बाद बदले की राजनीति नहीं करूंगा और सभी नेताओं ने सकारात्मक तरीके से व्यवहार किया. एनसीपी-एसपी और एनसीपी के करीब आने की संभावना पर फडणवीस ने कहा कि 2019 से 2024 के बीच की गतिविधियों को देखें तो मैंने यह महसूस किया कि कुछ भी हो सकता है. 

सीएम फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे किसी अन्य पार्टी में गए और अजित  पवार हमारे पास आए. राजनीति में कुछ भी हो सकता है. हालांकि मैं यह नहीं कह रहा कि ऐसा होना चाहिए. पहले उद्धव ठाकरे मित्र थे और अब राज ठाकरे मित्र हैं. हालांकि उद्धव ठाकरे शत्रु नहीं हैं. सीएम और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष में से किसका चुनाव करेंगे? इस सवाल पर सीएम फडणवीस ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, निभाउंगा.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से पहले MVA में दरार? संजय राउत का ऐलान- 'हम अकेले अपने दम पर लड़ेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वह दिन दूर नहीं, जब सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लगेंगे', मैंग्रोव कटाई पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता
'वह दिन दूर नहीं, जब सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लगेंगे', मैंग्रोव कटाई पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget