एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी का उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा', संजय राउत ने किया दावा तो देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत के दावों पर देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वो अगले कई सालों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे.

Sanjay Raut On PM Modi Successor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान ने अलग ही हवा दे दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रविवार (30 मार्च) को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को यह संदेश देने गए थे कि वह संन्यास ले रहे हैं और पीएम मोदी का उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से आएगा.

उनके इन दावों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिरे से खारिज कर दिया.  उन्होंने कहा,  ''मोदी अभी अगले कई सालों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे.'' 

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ''अगले चुनाव (2029) में भी हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे. उनके उत्तराधिकारी की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है. वह (मोदी) हमारे नेता हैं और पद पर बने रहेंगे.''

...वो मुग़ल संस्कृति है- देवेंद्र फडणवीस

सीएम ने कहा, ''पिता के जीवित रहते हुए उत्तराधिकार पर चर्चा करना भारतीय संस्कृति में अनुचित है. वो (जिसकी बात कर रहे हैं) मुग़ल संस्कृति है. अभी उस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है.'' 

वहीं आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी भी कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के संन्यास लेने की किसी भी चर्चा की जानकारी नहीं है. 

संजय राउत ने क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ''सितंबर में रिटायरमेंट का एप्लीकेशन लिखने के लिए शायद वो आरएसएस मुख्यालय गए थे. 10-12 साल में वो कभी आरएसएस मुख्यालय नहीं गए, मोहन भागवत से पीएम मोदी ये बताने के लिए गए हैं कि टाटा-बाय बाय मैं जा रहा हूं.''

उन्होंने कहा, ''दो बातें हैं कि संघ परिवार देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है. पीएम मोदी का समय खत्म हो गया है. बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी मर्जी से चुनना चाहता है. इसलिए पीएम मोदी वहां गए. पीएम मोदी जा रहे हैं.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल बाद पहली बार रविवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय का दौरा किया था. इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget