एक्सप्लोरर

Maharashtra CMO: पाकिस्तान के नंबर से महाराष्ट्र के CM कार्यालय पर हमले की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra CMO News: मुंबई पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. संदेश भेजने वाले ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है.

Maharashtra CMO Office: महाराष्ट्र के मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यालय पर हमला करने की धमकी भरा संदेश मिला. मुंबई की वर्ली पुलिस ने धमकी की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भरा संदेश व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से मिला. बुधवार दोपहर को संदेश मिलने के बाद पुलिस की जांच को अलर्ट मोड पर रखा गया.संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है. मुंबई पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच में जुटी है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति भारत से है या बाहर से.

बता दें कि पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. शिंदे के वाहन को उड़ाने की धमकी देने वाला यह ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और मंत्रालय सहित कई आधिकारिक खातों को भेजा गया था. इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्ध को हिरासत में लिया, जबकि मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपी ने कथित तौर पर ईमेल भेजने की बात कबूल की. उसके बाद से मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां धमकी के पीछे मुख्य मकसद का पता लगाने में जुटी है. 

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली धमकी मामले में पुलिस न बीएनएस धारा 351 (3) और 351 (4), आईटी एक्ट और सार्वजनिक शरारत के लिए बयानों के लिए धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था. 

3 साल पहले भी मिली थी 26/11 जैसे हमले की धमकी 

20 अगस्त 2022 को भी पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा संदेश मुंबई पुलिस को ​भेजा गया था. उस समय कॉलर ने मुंबई में 26/11 की तरह हमले की धमकी दी थी. तीन साल पहले भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप नंबर पर संदेश मिला था. 

यह भी पढ़ें: Pune Rape Case: पुणे की बस में रेप करने का आरोपी 70 घंटे बाद गिरफ्तार, गन्ने के खेत में मिला

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget