एक्सप्लोरर

Ganesh Utsav: गणेश उत्सव से पहले महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने किया खास ऐलान, किसे होगा फायदा?

Ganesh Utsav 2025: 27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश उत्सव पर रेलवे ने 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. CM देवेंद्र फडणवीस ने इसे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बताया है.

27 अगस्त 2025 से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 20 अगस्त को ऐलान किया है कि इस बार भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 367 अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है. 

सीएम के अनुसार, इससे लाखों गणेशभक्तों को कोकण सहित राज्य के अन्य हिस्सों में आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी. यह कदम राज्य सरकार की विशेष मांग पर उठाया गया है और इससे त्योहार के दौरान यात्रा सुगम होगी.

कोकणवासियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

गणेशोत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व माना जाता है. हर साल भारी संख्या में लोग मुंबई और पुणे से कोकण क्षेत्र की ओर लौटते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. 

इससे सबसे अधिक फायदा मुंबई और आसपास के शहरों से कोकण जाने वाले यात्रियों को होगा. सीएम ने लिखा कि राज्य सरकार ने केंद्र से मांग रखी थी, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.

पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से न केवल मुंबई बल्कि राज्य के अन्य भागों से यात्रा करने वाले नागरिकों को भी सुविधा होगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से त्योहार के उल्लास में कोई बाधा नहीं आएगी.

फडणवीस ने बताया कि इन गाड़ियों के चलते लोगों का सफर आरामदायक होगा. कोकण लौटने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या टिकट की थी, जो अब कम होगी. सीएम ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को राज्य के सांस्कृतिक पर्व को और सुचारु बनाने वाला कदम बताया है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget