एक्सप्लोरर

BEST चुनाव रिजल्ट: पहले ही टेस्ट में फेल हुए राज-उद्धव ठाकरे, BJP का भी हाल बुरा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में BEST चुनाव में शशांक राव पैनल ने 14 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया. वहीं, महायुति को कुल 7 सीटें मिलीं. ठाकरे बंधुओं का उत्कर्ष पैनल शून्य पर रह गया.

पिछले कुछ दिनों से ठाकरे बंधुओं के एकजुट होने की चर्चा मुंबई की राजनीतिक हलचलों में तेज थी. इसी बीच हुई बेस्ट एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के नतीजे मंगलवार की आधी रात को घोषित हुए. 18 अगस्त को मतदान हुआ था.

माना जा रहा था कि ठाकरे बंधुओं के उत्कर्ष पैनल और महायुति के सहकार समृद्धि पैनल के बीच कड़ी टक्कर होगी, लेकिन सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए शशांक राव पैनल ने 14 सीटों पर जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया. वहीं, महायुति को कुल 7 सीटें मिलीं.

शशांक राव पैनल सत्ता में आया

पहले महायुति को 9 सीटें मिली थीं, लेकिन आधी रात को दोबारा हुई मतगणना में शशांक राव पैनल के दो और उम्मीदवार जीत गए और नतीजे पलट गए. पिछले 9 सालों से बेस्ट पतपेढी पर ठाकरे गुट का दबदबा था, लेकिन इस बार शशांक राव पैनल सत्ता में आ गया है.

ठाकरे बंधुओं के उत्कर्ष पैनल को एक भी सीट नहीं मिलना उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यह चुनाव ठाकरे बंधुओं की नयी एकजुटता के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा था. लेकिन शून्य सीटों के कारण राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों की चिंता बढ़ गई है.

मतदाताओं ने ठाकरे गुट को नकारा

विश्लेषकों के अनुसार, शशांक राव पैनल की जीत का कारण उनका सालों से मजदूर संगठनों के साथ जुड़ाव, आंदोलनों में सक्रिय भूमिका और BEST कर्मचारियों के मुद्दों को उठाना रहा. नतीजतन, 15,000 मतदाताओं ने ठाकरे बंधुओं और महायुति दोनों को नकारकर शशांक राव पैनल को वोट दिया.

महायुति के 7 विजेता उम्मीदवारों में बीजेपी के प्रसाद लाड गुट से 4, शिंदे गुट के किरण पावसकर गुट से 2 और OBC वेल्फेयर यूनियन से 1 उम्मीदवार शामिल हैं. शशांक राव पैनल के विजयी उम्मीदवार (कुल 14): आंबेकर मिलिंद शामराव, आंब्रे संजय तुकाराम, जाधव प्रकाश प्रताप, जाधव शिवाजी विठ्ठलराव, अम्मुंडकर शशिकांत शांताराम, खरमाटे शिवाजी विश्वनाथ, भिसे उज्वल मधुकर, धेंडे मधुसूदन विठ्ठल, कोरे नितीन गजानन, किरत संदीप अशोक, डोंगरे भाग्यश्री रतन (महिला आरक्षित), धोंगडे प्रभाकर खंडू (अनुसूचित जाति/जनजाति), चांगण किरण रावसाहेब (भटक्या विमुक्त जाति), शिंदे दत्तात्रय बाबुराव (ओबीसी).

प्रसाद लाड पैनल के विजयी उम्मीदवार (कुल 7): रामचंद्र बागवे, संतोष बेंद्रे, संतोष चतुर, राजेंद्र गोरे, विजयकुमार कानडे, रोहित केणी (महिला आरक्षित मतदार संघ), रोहिणी बाई

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget