एक्सप्लोरर

CM फडणवीस ने दिया अल्टीमेटम, नशे के कारोबार में बार-बार पकड़े जाने वालों का होगा ये अंजाम

Maharashtra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बार-बार नशे से संबंधित अपराधों में लिप्त पाए जाने वाले आरोपियों पर अब मकोका लगाने का भी प्रावधान किया जाएगा.

महाराष्ट्र में नशे के धंधे को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है. विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त ऐसे आरोपियों पर अब मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) लगाया जाएगा जो बार-बार गिरफ्तार होने के बावजूद जमानत पर रिहा हो जाते हैं. इसके लिए मौजूदा कानून में संशोधन किया जाएगा.

मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह आश्वासन एक लक्षवेधी सूचना का उत्तर देते हुए दिया. उन्होंने कहा कि नशे के धंधे में नाबालिग बच्चों को शामिल कर उन्हें माध्यम बनाकर कानून की कमजोरी का फायदा उठाया जा रहा है. इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए सरकार अब कानूनी परिभाषा में बदलाव कर 16 वर्ष की उम्र के आरोपियों को भी गिरफ्तारी के दायरे में लाएगी.

'बाहर निकलने का रास्ता करेंगे बंद'
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि बार-बार नशे से संबंधित अपराधों में लिप्त पाए जाने वाले आरोपियों पर अब मकोका लगाने का भी प्रावधान किया जाएगा, ताकि उन्हें सख्त सजा दी जा सके और जमानत पर बाहर निकलने का रास्ता बंद किया जा सके.

'विदेशी अपराधियों को भेजेंगे उनके देश'
सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि विदेशी नागरिक विशेष रूप से नाइजीरियाई मूल के लोग इन अपराधों में शामिल पाए जाते हैं. कानून के अनुसार, उन्हें उनके देश वापस भेजा जा सकता है, लेकिन वे छोटे-मोटे अपराध करके भारत में ही बने रहते हैं ताकि निर्वासन से बचा जा सके. इस पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है और प्रस्ताव है कि उनके छोटे अपराधों को माफ कर उन्हें जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजा जाए.

गो तस्करी पर कठोर कानून की तैयारी
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकज भोयर ने कहा था कि सरकार जल्द ही गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाएगी और ऐसे मामलों में बार-बार अपराध करने वालों पर कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया जाएगा.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget