एक्सप्लोरर

ढाई साल ही कैबिनेट में रहेंगे NCP के मंत्री! बाकी विधायकों को अजित पवार ने दिया ये संदेश

Maharashtra Cabinet Expansion: शिवसेना एकनाथ शिंदे की तरह एनसीपी अजित पवार के मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में ढाई साल के लिए ही जगह दी गई है. अजित पवार ने कहा कि ढाई साल बाद दूसरों को मौका दिया जाएगा.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में रविवार को देवेंद्र फडणवीस की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है. इसमें कुल 39 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. महायुति की नए मंत्रिमंडल में एनसीपी अजित पवार गुट के नौ विधायकों को मंत्री बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक ये नौ मंत्री सिर्फ ढाई साल ही कैबिनेट का हिस्सा रहेंगे. इसके बाद दूसरे विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एनसीपी अजित पवार ने नागपुर में पार्टी नेताओं से कहा, "हर कोई मंत्री बनना चाहता है और उसे अवसर मिलना चाहिए, लेकिन मंत्री पद सीमित हैं. हम ढाई साल के लिए दूसरों को भी मौका देंगे."

'ढाई साल के बाद देंगे मौका'
अजित पवार ने आगे कहा, "महायुति सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान कुछ विधायकों को डेढ़ साल तक मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला था. हमने तय किया है कि इस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान हम अन्य लोगों को भी ढाई साल का मौका देंगे, जिसका मतलब है कि कई लोगों को (कैबिनेट) मंत्री और राज्य मंत्री बनने का मौका मिलेगा. इसके अनुसार, कई जिलों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलेगा."

39 मंत्रियों ने ली शपथ
बता दें कि रविवार (15 दिसंबर) को नागपुर में महायुति मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान 39 मंत्रियों ने शपथ ली. इसके बाद मंत्रियों की संख्या 42 हो गई. महायुति गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी को 19 मंत्री पद मिले. एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 11 जबकि अजित पवार की एनसीपी को नौ मंत्री पद दिए गए.

एनसीपी के इन नेताओं को नहीं मिली जगह
गौरतलब है कि एनसीपी के छगन भुजबल और दिलीप वाल्से पाटिल को देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें

सिर्फ ढाई साल के लिए ही मंत्री रहेंगे एकनाथ शिंदे गुट के नेता, जानें- क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित
मुंबई पुलिस के पैरोल सिस्टम में घोटाला, रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के पैरोल सिस्टम में घोटाला, रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget