एक्सप्लोरर

Maharashtra Budget Session: महाराष्ट्र के प्याज किसानों के लिए सीएम एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा एलान, प्रति क्विंटल सरकार करेगी मदद

Maharashtra Onion Farmers: प्याज किसानों को दी जाने वाली यह अब तक की सबसे अधिक सब्सिडी है. सीएम शिंदे ने कहा, 'देश के प्याज उत्पादन में हमारी 43 फीसदी हिस्सेदारी है.

Maharashtra CM Eknath Shinde Ex-gratia for Onions Farmers: पिछले कुछ दिनों से राज्य भर के थोक बाजारों में प्याज की गिरती कीमतें चिंता का विषय बनी हुई हैं. किसानों को प्याज के दाम कम मिलने से किसानों में रोष है. परिणामस्वरूप किसानों का आक्रोश बढ़ा और इसने विधान परिषद और विधानसभा में चल रहे महाराष्ट्र के बजट सत्र को भी हिलाकर रख दिया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में राज्य में संकटग्रस्त प्याज किसानों को राहत देने के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. सीएम ने कहा कि इस फैसले से प्याज उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.

क्या बोले सीएम एकनाथ शिंदे?
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'देश के प्याज उत्पादन में हमारी 43 फीसदी हिस्सेदारी है. हालांकि, दूसरे राज्यों में प्याज का उत्पादन बढ़ने से समस्या पैदा हो गई है. देश में, आपूर्ति की तुलना में मांग कम है. इसलिए, प्याज की कीमत गिर गई है. देश में प्याज का उत्पादन, उसकी घरेलू मांग और देश से निर्यात आदि सभी बाजार में प्याज की कीमत को प्रभावित करते हैं. उत्पादक किसानों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक समिति नियुक्त की गई थी.

समिति ने की ये सिफारिश
समिति ने 200 रुपये और 300 रुपये प्रति क्विंटल की सिफारिश की थी. लेकिन मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सरकार प्याज किसानों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें राहत देने के लिए उन्होंने 300 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी देने का फैसला किया है. यह अब तक की सबसे ज्यादा मदद है. यह सिर्फ एक घोषणा नहीं है बल्कि देने का एक वास्तविक निर्णय है. बता दें, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में किसानों द्वारा फसलों का सही दाम नहीं मिलने पर विरोध जताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'अगर बल द्वारा हमारे विरोध को रोका गया तो...' ओवैसी के सांसद ने फडणवीस को दे डाली ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget