एक्सप्लोरर

Maharashtra Budget: सीएम फडणवीस बोले- लाडकी बहिन का पैसा घटाया नहीं, उद्धव ने कहा- 'बजट में...'

Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नया प्रावधान करते हुए लाडकी बहिन योजना के धन का आवंटन बढ़ाया जाएगा.

Maharashtra Budget 2025 News: लाडकी बहिन योजना को लेकर विपक्ष लगातार हमलवार है. इस बीच बजट के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम बहनों को हर महीने 2100  रुपये देने का वादा पूरा करेंगे. विपक्ष बार-बार सवाल उठा रहा है कि चुनाव के वक्त 2100 रुपये देने का वादा किया लेकिन हालत यह है कि पहले से लागू 1500 रुपये प्रति महीने भी समय पर नहीं मिल रहे हैं.

सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र में बजट पेश होने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान फडणवीस ने कहा, ''हमने लाडकी बहन योजना का पैसा कम नहीं किया. हर किसी को अपना पैसा मिलेगा. जरूरत के अनुरूप हमने योजना के लिए पैसा रखा है. अगर योजना के लिए और पैसे की जरूरत पड़ी तो हम अलग से प्रावधान कर सकते हैं. हम हमारी बहनों से 2100 रुपये प्रति महीने के किए वादे को पूरा करेंगे."

2100 रुपये के वादे पर एक शब्द नहीं कहा- रोहित पवार

एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने बजट को दिग्रभमित करने वाला करार दिया. रोहित पवार ने कहा कि बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है. किसानों, महिलाओं, छात्रों और युवा के लिए  कुछ नहीं है. 

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''चुनाव के दौरान उन्होंने एडवांस में पैसा दिया था लेकिन 1500 की जगह 3000 रुपये दिए. लेकिन अब 1500 भी समय पर नहीं मिल रहा. 2100 रुपये को लेकर बजट में एक शब्द भी नहीं निकाला. सत्ता में आने के लिए आपके वोट का इस्तेमाल किया. सत्ता में आ गए तो भूल गए, यह परिस्थिति इस सरकार की है.''

पुरानी योजना पूरी नहीं करते नहीं घोषणा कर देते हैं- रोहित पवार

रोहित पवार ने इस दौरानछत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि स्मारक समुद्र में बनना था, पीएम मोदी खुद भूमि पूजन के लिए आए थे. 9 करोड़ रुपये खर्च किया था. स्टेटस देखो तो अभी. कुछ काम नहीं हुआ. जो हाथ में है उसपर कुछ किया नहीं और नई घोषणा कर रहे हो. लोगों के भावनाओं के साथ खेल रहे हो.

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

बजट पर शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "आज मुंबई की हालात तेजी से ख़राब हो रही है. सरकार के सारे वादे झूठे हैं ,उनके सभी वादे जुमला वादा हैं.  महाराष्ट्र सरकार के आज के बजट में जनता के लिए कुछ भी नहीं था."

ये भी पढ़ें- 'हिंदू की ही दुकान से मांस खरीदें क्योंकि...', हलाल और झटका मीट का मुद्दा उठा नितेश राणे की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget