एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'उद्धव ठाकरे को हिंदी-अंग्रेजी नहीं आती और दिल्ली में...' नारायण राणे का तंज

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर कहा कि शिवसेना-यूबीटी बहुत छोटी पार्टी है और उद्धव के दिल्ली में होने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

Maharashtra Politics News: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thacekray) के दिल्ली दौरे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने तंज किया है. राणे ने कहा कि दिल्ली में हिंदी और अंग्रेजी में बोलना पड़ता है लेकिन उद्धव ठाकरे को हिंदी और अंग्रेजी नहीं आती है. उन्हें तो बस मराठी भाषा बोलनी आती है. मराठी दिल्ली में चलती नहीं है. नारायण राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे को दिल्ली में कौन पूछता है. उनकी पार्टी बहुत छोटी सी है. दिल्ली में उनके होने से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर थे. अपने दिल्ली यात्रा के दौरान उद्धव ठाकरे विपक्ष के कई बड़े नेताओं से भी मिले थे. उन्होंने इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में  कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कहा था कि सभी दलों से चर्चा चल रही है. 

बता दें कि मुंबई के बोरीवली कोराकेंद्र मैदान में तीसरा इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्घाटन करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पहुंचे. इस दौरान फेयर में लगे फूड स्टॉल और अन्य स्टॉल का उन्होंने निरीक्षण किया. नारायण राणे ट्रेड फेयर में लगे स्टाल पर गए और वहां से जरूरी सामान भी खरीदे.

वक्फ बोर्ड की जमीनों का हो रहा गलत इस्तेमाल- नारायण राणे
इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की. राणे ने कहा कि मैंने लोकसभा में पेश हुए वक्फ एक्ट संशोधन बिल के बारे में भी अपनी बात रखी. वक्फ बोर्ड की जमीनों का गलत इस्तेमाल हो रहा है, यह बिल इसलिए लाया जा रहा है. लोकसभा में जिस वक्त वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश किया गया उस समय शिवसेना-यूबीटी के 9 सांसद गायब रहे. इसको लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नारायण राणे ने कहा कि उन्हें वक्फ एक्ट के बारे में क्या पता है. उनके सांसदों को बिल पर जो कहना है वो कहेंगे. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर जीत सकता है MVA? नाना पटोले का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget